ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर

पिछड़ों और दलितों को बोलने की ताकत मैंने दी, बोले लालू..आज इन्हें आंख दिखाने की हिम्मत किसी में नहीं

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली हुई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंच पर मौजूद रहे। लालू यादव ने लोगों को मंच से संबोधित भी किया। पूर

पिछड़ों और दलितों को बोलने की ताकत मैंने दी, बोले लालू..आज इन्हें आंख दिखाने की हिम्मत किसी में नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली हुई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंच पर मौजूद रहे। लालू यादव ने लोगों को मंच से संबोधित भी किया। पूराने दिनों की याद ताजा कराते हुए लालू ने कहा कि पहले दलित, पिछड़ा, आदिवासियों को वोट के अधिकार से दूर रखा जाता था। मतदान केंद्र को सामंती लोग अपने दरवाजा पर रखते थे। इसलिए कि ये लोग वोट डालने नहीं आए और उनके वोट को लूट लिया जाए। हमने उनको ताकत दिया। 


लालू ने आगे कहा कि इसी गांधी मैदान में हमने छोटी छोटी जातियों का सम्मेलन कराया था। मंडल कमीशन लागू कराया जिसका नतीजा हुआ कि आज कोई भी गरीबों के तरफ आंख नहीं दिखाता। आज इनको आंख दिखाने की हिम्मत किसी को नहीं है। आज हर पिछड़ा वर्ग, दलित गरीब सत्ता के मुख्य दरवाजे पर आकर खड़ा है। 


पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि ये मोदी क्या कोई चीज है? आजकल नरेंद्र मोदी परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। इनको कोई संतान नहीं हुआ। ज्यादा संतान होने वाले लोगों को परिवारवाद की बात करते हैं। इनके पास कोई परिवार नहीं है। ये हिन्दू भी नहीं है। इनकी माता जी का जब देहांत हुआ था तब इन्होंने बाल भी नहीं छिलवाया। देशभर में नफरत फैलाने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भगवान जी बिना प्राण प्रतिष्ठा के इतना दिन से थे।


 बिहार में राजा दशरथ के जनकपुर में रामचंद्र जी का विवाह हुआ है। बिहार जैसा राज्य एक से एक यहां सुरमा यहां पर पैदा लिये। इसी गांधी मैदान में ना जाने कितना बार देशभर के नेताओं का सभा हुआ और यही से देशभर में संदेश गया। बिहार के हवा में इतना दम है कि जो बिहार फैसला लेता है वही देश के लोग अनुकरण करते है। 


लालू ने कहा कि तेजस्वी यादव काफी मेहनत कर रहा है बिहार के लोगों को नौकरी दी। हम रोज पूछते थे कि आज कितना नौकरी दिया। सिपाही का कितना बहाली किया कितने लोगों को शिक्षक की नौकरी दी। नीतीश को हमने कोई गाली नहीं दी। उनको यही कहा कि वो पलटूराम है। नहीं पलटना चाहिए था लेकिन दोबारा हमसे गलती हो गयी। दोबारा ई पलट गये नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गये। हम देखते हैं कि ये टेलिफोन में एक से एक रील नीतीश का बनाता है। यह देखकर नीतीश कुमार को शर्म नहीं आती है क्या? दिन रात पेट को सहलाते हैं। इधर तो देख रहे हैं कि शरीर भी काम नहीं कर रहा है। और भी पता नहीं कि उनकों कौन बीमारी पैदा ले लेगा।