ब्रेकिंग
बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारशराबबंदी कानून के दुश्मन ! बक्सर से जहानाबाद तक एक ही कहानी...माफियाओं से सांठगांठ से लेकर वसूली कांड तक, आरोपी 'उत्पाद अधीक्षक' को क्लिनचिट देने का खेल हुआ बेनकाब...फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारशराबबंदी कानून के दुश्मन ! बक्सर से जहानाबाद तक एक ही कहानी...माफियाओं से सांठगांठ से लेकर वसूली कांड तक, आरोपी 'उत्पाद अधीक्षक' को क्लिनचिट देने का खेल हुआ बेनकाब...फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"

ललन सिंह भी छोड़ेंगे नीतीश का साथ, नीरज बबलू बोले- बीजेपी में जाने का रास्ता ढूंढ रहे JDU अध्यक्ष

SAHARSA: जेडीयू में जारी सियासी उठापटक के बीज बीजेपी की तरफ से बड़ा बयान आया है। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्

ललन सिंह भी छोड़ेंगे नीतीश का साथ, नीरज बबलू बोले- बीजेपी में जाने का रास्ता ढूंढ रहे JDU अध्यक्ष
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: जेडीयू में जारी सियासी उठापटक के बीज बीजेपी की तरफ से बड़ा बयान आया है। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी जल्द ही नीतीश का साथ छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के यह कहने पर कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में होगा, इसको लेकर जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। तेजस्वी का नेतृत्व न तो उपेंद्र कुशवाहा को मंजूर था और ना ही ललन सिंह को ही तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार है। ऐसे में ललन सिंह बीजेपी में जाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।


दरअसल, पूर्व मंत्री सह छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू मंगलवार को अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ललन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। नीरज ने कहा कि ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनको ये नहीं पता कि जो उनके नेता हैं नीतीश कुमार वो बयान दे चुके हैं कि 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। इससे स्पष्ट होता है कि उनकी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। जब नीतीश कुमार एलान कर चुके हैं कि 2025 में महागठबंधन तेजस्वी के नेतृत्व चुनाव लड़ेंगे और ललन सिंह कह रहे हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।


बीजेपी विधायक ने कहा कि जेडीयू का हाल बुरा है, लगातार बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। आरसीपी सिंह पहले छोड़कर चले गए, उपेन्द्र कुशवाहा नेफिर से अपनी नई पार्टी बना ली। ऐसे में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी जेडीयू से निकलने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि जेडीयू के सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं। ललन सिंह को ऐसा लग रहा होगा कि उनका फिर से पार्लियामेंट में जाना मुश्किल होगा। जेडीयू के सांसदों को लगता है कि वे फिर से संसद में नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में ललन सिंह भी बीजेपी में जाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता