ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ललन-RCP में आल इज़ वेल, दोनों ने कहा.. JDU में कोई विवाद नहीं

MUNGER : जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच विवाद की खबरों के बाद अब दोनों नेताओं में सुलह के आसार दिख रहे हैं. दोनों नेता सफाई देते फिर रहे हैं कि

ललन-RCP में आल इज़ वेल, दोनों ने कहा.. JDU में कोई विवाद नहीं
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच विवाद की खबरों के बाद अब दोनों नेताओं में सुलह के आसार दिख रहे हैं. दोनों नेता सफाई देते फिर रहे हैं कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है. केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर साफ़ किया कि जदयू का पूरा नाम 'जनता दल यूनाइटेड' है, और नाम के अनुसार ही पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकीकृत है. 


उन्होंने कहा कि हम सब के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उमेश कुशवाहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. मुख्यालय के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को समय-समय दिशा-निर्देश मिलते रहते हैं. आरसीपी सिंह शनिवार को पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे.


इसके साथ ही जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भी पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि बेवजह सवाल उठाना ठीक नहीं है. जहां तक कार्यकर्ताओं के लिए जारी नए निर्देश की बात है तो यह रुटीन वर्क है. 


प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से सभी जिला अध्यक्षों को पत्र जारी करने पर ललन सिंह ने कहा कि कहीं कोई मिस अंडरस्टैंडिंग नहीं है. पार्टी में जो लोग बोलने के लिए अधिकृत हैं, उनका नाम सबको भेजा गया है. हम लोगों ने केवल जिम्मेदार व्यक्तियों की सूची सभी जिला अध्यक्षों को भेजी है. हमारे मुखिया नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में सब कुछ ऑल इज वेल है.




इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मणिपुर विधानसभा चुनाव में जेडीयू का प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा. पत्रकारों से बात करते हुए मुंगेर सांसद ने कहा कि मुंगेर-खगड़िया रेल-सह-सड़क पुल चालू हो जाने से लोगों का 20 साल पुराना सपना पूरा हुआ है. वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज भी बनकर तैयार है. बिहार का पहला और देश का दूसरा वानिकी कॉलेज भी बन रहा है.

टैग्स