ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

क्या नीतीश को भी सताने लगा खेला होने का डर ? फ्लोर टेस्ट से पहले बुलाई जदयू विधायक दल की बैठक,इन मुद्दों पर होगी बातचीत

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए हैं। इधर, बिहार में 'खेला' शब्द हर तरफ से खेल में है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के सा

क्या नीतीश को भी सताने लगा खेला होने का डर ? फ्लोर टेस्ट से पहले बुलाई जदयू विधायक दल की बैठक,इन मुद्दों पर होगी बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए हैं। इधर, बिहार में 'खेला' शब्द हर तरफ से खेल में है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के साथ भारतीय जनता पार्टी भी बहुमत हासिल करने को आश्वस्त है। जदयू-भाजपा के मंत्रियों के साथ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी भी अब दुहरा रहे हैं कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बहुमत हासिल कर लेगी। सत्तासीन मंत्री कह रहे कि बहुमत हासिल करना अगर खेला है, तो वह खेल जीत लेंगे। लेकिन, इन सबके बीच कहीं न कहीं कोई सियासी खिचड़ी जरूर पाक रही है। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने विधानमंडल बजट सत्र से पहले अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। 


दरअसल, बिहार में  गठबंधन की नई सरकार को विधानमंडल में बहुमत साबित करना है। एवं नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया है नीतीश कुमार नया फैसला लिया है कि 11 फरवरी को जदयू विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में जदयू के सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, जदयू की बैठक शाम 5:00 बजे विजय चौधरी के आवास पर बुलाई गई है। यह बैठक फ्लोर टेस्ट से पहले बुलाई गई है इसका मतलब यह साफ निकल जा रहा है नीतीश कुमार अपने विधायकों को एकजुट करना चाहते हैं। इसकी वजह है कि बिहार में नयी बनी एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने से पहले संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आज चौंकाने वाला एलान कर दिया।उन्होंने अपने खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं की बात कहते हुए कहा है कि वे कुर्सी नहीं छोडेंगे। यानि 12 फरवरी को जब नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे तो उस दौरान राजद के अवध बिहारी चौधरी कुर्सी पर जबरन बने रहेंग। जाहिर है उनकी बातों से बड़े संकट के आसार नजर आने लगे हैं।