ब्रेकिंग
Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर

कुशवाहा का आमरण अनशन खत्म कराएंगे विपक्ष के नेता, एकजुटता दिखाते हुए नीतीश सरकार पर बोला जोरदार हमला

PATNA : रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आमरण अनशन ने विपक्षी दलों को एकजुट कर दिया है. विपक्ष के तमाम नेताओं ने आज ताजा प्रेस वार्ता कर उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में नीतीश सरकार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आमरण अनशन ने विपक्षी दलों को एकजुट कर दिया है. विपक्ष के तमाम नेताओं ने आज ताजा प्रेस वार्ता कर उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में नीतीश सरकार के खिलाफ हमला बोला है. विपक्षी दल के नेताओं ने ऐलान किया है कि वह आज उपेंद्र कुशवाहा का आमरण अनशन खत्म कराएंगे.

प्रदेश आरजेडी कार्यालय में विपक्षी दलों की ताजा प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ शरद यादव, जीतन राम मांझी, अखिलेश प्रसाद सिंह, जगदानंद सिंह और वामदलों के अन्य नेता भी मौजूद रहे.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश सरकार घमंड में चूर होकर बिहार के छात्रों के साथ नाइंसाफी कर रही है. तेजस्वी ने कहा उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जिस जमीन की मांग कर रहे हैं वे राज्य सरकार नहीं दे रही  है, ऐसे में पूरा विपक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ खड़ा है. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल अपने कुर्सी की चिंता है.



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता