ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : आरजेडी से मनोज कुशवाहा की उम्मीदवारी पर बढ़ा सस्पेंस

PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के अंदर एक नया पेंच उभरता दिख रहा है। 2 दिन पहले तक के यह चर्चा हो रही थी कि आरजेडी की तरफ से मनोज कुशवाहा चुनाव मैदान में उत

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : आरजेडी से मनोज कुशवाहा की उम्मीदवारी पर बढ़ा सस्पेंस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के अंदर एक नया पेंच उभरता दिख रहा है। 2 दिन पहले तक के यह चर्चा हो रही थी कि आरजेडी की तरफ से मनोज कुशवाहा चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके बाद मनोज कुशवाहा ने भी कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का ऐलान कर दिया है कि 14 नवंबर को वह नामांकन करने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात की चर्चा नहीं है कि वो किस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लेकिन, अब मनोज कुशवाहा का यह सोशल मीडिया पोस्ट गायब हो चुका है। इतना ही नहीं मनोज कुशवाहा ने इस मामले पर भी चुप्पी साध ली है कि वह किस पार्टी के उम्मीदवार होंगे।


मनोज कुशवाहा की खामोशी और आरजेडी की तरफ से अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं किए जाने के बाद सियासी गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, जेडीयू और आरजेडी दोनों दलों के शीर्ष नेता कुशवाहा की उम्मीदवारी पर सहमत है तो ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर पेज कहां फस गया, क्या आरजेडी बीजेपी उम्मीदवार के नाम की घोषणा का इंतजार कर रही है? क्या मनोज कुशवाहा ने खुद नामांकन की तारीख की घोषणा कर गलती कर दी क्योंकि अधिकारिक तौर पर पार्टी ने इसका कोई ऐलान नहीं किया था। यह तमाम सवाल इस वक्त तोड़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बने हुए हैं।


वहीं,जब कुशवाहा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब जेडीयू घोषणा करेगी। इसके बाद वह नामांकन की जानकारी देंगे। पार्टी से अभी टिकट फाइनल नहीं है। जानकारी हो कि, कुढ़नी सीट आरजेडी विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन की ओर से यहां आरजेडी का ही उम्मीदवार उतारा जाएगा। हालांकि, जेडीयू नेता मनोज कुशवाहा की दावेदारी के बाद सियासत गर्मा गई है। कुशवाहा यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें