ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कुढ़नी हार पर बोली कांग्रेस, महागठबंधन में नहीं हैं समांजस्य, जमीन पर नहीं दिखती साझेदारी

PATNA : बिहार में हुए कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम के बाद आने के बाद महागठबंधन की हार हुई है। इसके बाद महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं द्वारा भी इस चुनाव में हु

कुढ़नी हार पर बोली कांग्रेस, महागठबंधन में नहीं हैं समांजस्य, जमीन पर नहीं दिखती साझेदारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में हुए कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम के बाद आने के बाद महागठबंधन की हार हुई है। इसके बाद महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं द्वारा भी इस चुनाव में हुई हार को लेकर जेडीयू को जिम्मेदार बताने की कवायद शुरू कर दिए गई है।  इसी कड़ी में अब महागठबंधन में शामिल 7 दलों से से एक कांग्रेस के तरफ से इसको लेकर जेडीयू के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है। 


दरअसल, बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि, कुढ़नी उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के दौरान महागठबंधन के दलों में आपसी समांजस्य की काफी कमी देखने को मिली। इस उपचुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल सभी दलों की एक बैठक होनी चाहिए थी। इस बैठक में जो निर्णय होता उसके आधार पर यहां के लिए प्रत्याशी का चयन किया जाता। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, हकीकत यह है कि महागठबंधन के अंदर भले ही अच्छी समझ और पकड़ हो, लेकिन जमीन पर उनके कार्यकर्त्ता के बीच साझेदारी नहीं है। राजद के लोग खुद को राजद के प्रत्याशी के लिए आगे करते हैं और जेडीयू के लोग भी सिर्फ जेडीयू के लिए ही वोट मांगने जाते हैं। इसी कारण बिहार में हो रहे चुनाव में यह सबकुछ नजर आता है। इस कुढ़नी उपचुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भी शिथिल थे। 


कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि, जबसे यह गठबंधन बनी है तभी से हमलोग यह कहते आ रहे हैं आज वापस से कह रहे है कि महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बननी चाहिए। महागठबंधन में बिना को-ऑर्डिनेशन कमेटी के मजबूती नहीं आएगी। इसलिए अब सभी दलों की बात करनी होगी।


गौरतलब हो कि, इससे पहले कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी को मिली हार के बाद महागठबंधन में घमासान मचा है। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने नीतीश कुमार की शराबबंदी पर ही सवाल उठा दिया था और इससे कुढ़नी में हार का मुख्य वजह बताया था। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें