ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : महागठबंधन आज करेगा उम्मीदवार का एलान

PATNA : बिहार कि सत्तारूढ़ दल का महागठबंधन द्वारा आज शाम एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाना है। यह पत्रकार वार्ता कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के एलान को लेकर हो सकत

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : महागठबंधन आज करेगा उम्मीदवार का एलान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार कि सत्तारूढ़ दल का महागठबंधन द्वारा आज शाम एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाना है। यह पत्रकार वार्ता कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के एलान को लेकर हो सकता है। इस पत्रकार वार्ता में जदयू के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद  राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद के वरिष्ठ नेताअब्दुल बारी सिद्धिकी, आलोक मेहता, और कांग्रेस नेता मदन मोहन झा एवं महागठबंधन के सभी दल के वरीय नेता और प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे ।


बताया जा रहा है, महागठबंधन आज शाम 3 बजे बिहार में कुढनी विधनासभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवार का एलान करेगा। एलान को लेकर हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सीट पर मनोज कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।  यह जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं। ताकि,इससे पुरे बिहार में लव - कुश समीकरण का संदेश मिल सके। बता दें कि, बिहार में कुढनी विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं, इस चुनाव का मतगणना 8 दिसंबर को होगा। इस सीट पर नॉमिनेशन कि अंतिम तारीख 17 नवंबर है।  इसके बाद 18 को नमांकन का जांच किया जाएगा। वहीं, 21 नवंबर तक नाम वापसी का तारीख तय किया गया है। इसके बाद मतदान और मतगणना किया जाएगा।  


गौरतलब हो कि, कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक अनिल सहनी पर राज्यसभा सांसद रहने के दौरान एलटीसी घोटाले का आरोप लगा था।  इस आरोप पर सीबीआई जांच कर रही थी। अनिल सहनी जब राज्यसभा सांसद बने थे तो बिना यात्रा के लाखों रुपये का घोटाला हुआ था। एलटीसी घोटाला मामले में 31 अक्टूबर 2013 को सीबीआई ने केस दर्ज किया था। यह बात सामने आई थी कि बिना यात्रा किए तीन लाख 25 हजार की निकासी की गई है। सीबीआई ने जांच के बाद सारे आरोपों को सत्य पाया था। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द की गई।