ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

‘महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप’ कोलकाता रेप कांड पर पहली बार बोले पीएम मोदी

DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिलकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और बाद में हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना को लेकर देशभर के लोगों में भारी

‘महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप’ कोलकाता रेप कांड पर पहली बार बोले पीएम मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिलकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और बाद में हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना को लेकर देशभर के लोगों में भारी आक्रोश है और न्याय की मांग की जा रही है। इस जघन्य कांड पर पीएम मोदी का रिएक्शन आया है। 


महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोलकाता कांड का जिक्र किया और कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है। शोषित कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए और उसे किसी भी रूप में मदद करने वाले भी नहीं बचने चाहिए। अस्पताल, स्कूल, दफ्तर हो या फिर पुलिस व्यवस्था जिस स्तर पर भी लापरवाही होती है, सबका हिसाब होना चाहिए।


पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऊपर से लेकर नीचे तक साफ मैसेज जाना चाहिए कि यह पाप अक्षम्य है। सरकारें आती रहेंगी, जाती रहेंगी पर जीवन और नारी की गरिमा की रक्षा हमारा बड़ा दायित्व है। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार लगातार कानून को सख्त कर रही है।