ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

‘संभलकर चलें.. ज्यादा तेज चलने से ठोकर लग सकती है..’, केके पाठक को तेजस्वी के नेता की नसीहत

PATNA: राज्यपाल द्वारा केके पाठक के आदेश को खारिज करने के बाद राजभवन और बिहार सरकार के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी बीच आरजेडी ने केके पाठक को बड़ी नसीहत दे दी है। आरज

‘संभलकर चलें.. ज्यादा तेज चलने से ठोकर लग सकती है..’, केके पाठक को तेजस्वी के नेता की नसीहत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राज्यपाल द्वारा केके पाठक के आदेश को खारिज करने के बाद राजभवन और बिहार सरकार के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी बीच आरजेडी ने केके पाठक को बड़ी नसीहत दे दी है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि केके पाठक संभलकर चलें तो अच्छा होगा, क्योंकि ज्यादा तेज चलने से ठोकर लगने की संभावना भी अधिक होती है। 


आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि शिक्षा विभाग को यह देखने का अधिकार जरूर है कि कहां-कहां वित्तीय अनियमितता हो रही है और उसपर रोक लगाना शिक्षा विभाग का दायित्व बनता है। राजभवन और बिहार सरकार में टकराव की कोई बात नहीं है। सरकारें आती हैं और जाती है और राज्यपाल उन्हीं के लोग होते हैं जिनकी केंद्र में सरकार रहती है। नियमों के अनुसार शिक्षा विभाग को विभाग में हो रही गड़बड़ियों को हर स्तर पर देखने का अधिकार है। अगर राजभवन के स्तर से कहीं कुछ हुआ है तो उसको देखा जा रहा है।


आरजेडी विधायक ने केके पाठक को नसीहत देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में निरंतर सुधार हो रहा है लेकिन बहुत ज्यादा तेज नहीं चलना चाहिए, इसमें ठोकर लगने की भी संभावना अधिक होती है। शिक्षा विभाग में जो कमियां हैं उसे संभलकर दूर करते हुए आगे बढ़ना चाहिए और बहुत तेजी से कदम बढ़ाने से कहीं ठोकर भी लग जाता है। पहले से स्थितियां बदली हैं और स्कूलों के शिक्षकों में इस बात का डर है कि गड़बड़ी करेंगे तो उनपर कार्रवाई हो जाएगी।


वहीं अररिया में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के काफिले पर पथराव के लिए उन्होंने बीजेपी को दोषी करार दिया है। भाई बीरेंद्र ने कहा है कि बिहार को बदनाम करने के लिए बीजेपी वाले इस तरह की घटना करवा रहे हैं। सरकार से सारी चीजों को देख रही है, इसकी जांच होगी। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है उनके ऊपर कार्रवाई होगी और उन्हें फांसी के तख्ते तक पहुंचाया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता