ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

छुट्टी को लेकर घमासान! अपनी ही सरकार पर भड़की भाकपा माले, कहा- केके पाठक को तुरंत बर्खास्त करें नीतीश

PATNA: बिहार में सरकारी शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती किए जाने के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। विपक्षी दल के साथ साथ अब सत्ताधारी दल भी अपनी ही सरकार के फैसलों पर सवाल उठा

छुट्टी को लेकर घमासान! अपनी ही सरकार पर भड़की भाकपा माले, कहा- केके पाठक को तुरंत बर्खास्त करें नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में सरकारी शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती किए जाने के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। विपक्षी दल के साथ साथ अब सत्ताधारी दल भी अपनी ही सरकार के फैसलों पर सवाल उठाने लगे हैं। महागठबंधन की सरकार में शामिल भाकपा माले ने शिक्षा विभाग के फैसलों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि सरकार जल्द से जल्द छुट्टियों को वापस कर शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक को बर्खास्त करे।


भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ ने शिक्षा विभाग के फैसले पर नाराजगी जताई है और सरकार से शिक्षकों की रद्द की गई छुट्टियों पर विचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द सरकार छुट्टियों को वापस करें। संदीप सौरव ने शिक्षा विभाग का एसीएस केके पाठक पर शिक्षकों के प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग कर दी है।


माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि इस तरह के अधिकारियों को मुख्यमंत्री बर्खास्त करें क्योंकि वह बच्चों के सामने शिक्षकों पर गलत टिप्पणी करते हैं। केके पाठक अपने ऑफिस में नहीं रहते हैं और क्षेत्र में घूम रहे हैं। उन्हें लगता है कि वह नेता बनेंगे इसके साथ ही कई तरह के सवाल संदीप सौरभ में खड़े किए हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार में रहने के बावजूद हमारी भूमिका क्या है सभी जानते हैं, हम कैबिनेट में शामिल नहीं हैं। भापपा माले जन आंदोलन के आवाज को सरकार तक पहुंचने का काम कर रही है। शिक्षकों के सवाल पर माले ने लगातार आवाज उठाया। एक समय था कि जब शिक्षक संघ से सरकार बातचीत तक नहीं करती थी लेकिन हमारे प्रयास से बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने जो पत्र जारी किया है, सरकार उसे वापस ले और शिक्षकों की छुट्टी पर विचार करते हुए केके पाठक को बर्खास्त करे।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें