ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बोले राहुल गांधी -देश में फैलाई जा रही हिंसा और नफरत

KISHANGANJ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है। बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से किशनगंज पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि- देश में R

बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बोले राहुल गांधी -देश में फैलाई जा रही हिंसा और नफरत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KISHANGANJ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है। बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से किशनगंज पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि- देश में RSS और भाजपा की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है। भाई-भाई से लड़ रहा है। एक धर्म का व्यक्ति दूसरे धर्म के व्यक्ति से लड़ रहा है। भाषाओं के बीच लड़ाई हो रही है। हम जानते थे कि ये मोहब्बत का देश है। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलनी चाहिए।


राहुल गांधी ने कहा कि- उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा है। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, वह नफरत और हिंसा की है। उसके खिलाफ मोहब्बत की एक नई विचारधारा खड़ी हुई है। जितनी भी कोशिश कर लो नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए बस स्टैंड के पास हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


मालूम होता है कि, न्याय यात्रा के क्रम में राहुल गांधी किशनगंज में लगभग दो घंटा का कार्यक्रम है। किशनगंज के बिहार बंगाल फरिंगगोला चेकपोस्ट पर प्रवेश किए वहां कार्यकर्त्ता स्वागत के बाद वे खगड़ा स्थित स्टेडियम के लिए रवाना हुए। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे स्टेडियम से किशनगंज के हलीम चौक के रास्ते अररिया को रवाना होंगे। अररिया में आज उनका रात्री विश्राम होगा।


आपको बताते चलें कि, राहुल गांधी के  स्वागत में बिहार सीमा पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, कमिटी के वरीय नेता सहित स्थानीय सांसद डा. जावेद आजाद, विधायक इजहरूल हुसैन, शकील खान, अजीत शर्मा, निखिल सिंह, अखिलेश सिंह पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, किशनगंज लोकसभा प्रभारी केशर सिंह सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।