ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदले जाने पर बोली कांग्रेस, मोदी और जेटली स्टेडियम के भी नाम बदले जाए

DESK: ओलंपिक में 41 साल बाद जीत हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया। मोदी सरकार ने अब खेल रत्न पुरस्कार

खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदले जाने पर बोली कांग्रेस, मोदी और जेटली स्टेडियम के भी नाम बदले जाए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  ओलंपिक में 41 साल बाद जीत हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया। मोदी सरकार ने अब खेल रत्न पुरस्कार से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम अलग कर दिया है। भारत में खेल रत्न पुरस्कार अब मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने का फैसला लिया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का नाम भी अब बदला जाना चाहिए। 


कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महान हॉकी खिलाड़ी के नाम का उपयोग अपने राजनीतिक उद्धेश्य के लिए करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का नाम भी अब बदला जाना चाहिए। अब पीटी ऊषा, मिल्खा सिंह, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, अभिनव बिंद्रा, लिएंडर पेस, पुलेला गोपीचंद और सानिया मिर्जा के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा जाए।    



रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश के नायक हैं जो किसी पुरस्कार से नहीं बल्कि अपनी शहादत, विचार और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। राजीव गांधी इस देश के लिए नायक थे हैं और रहेंगे। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी बड़ी लकीर खींचना नहीं जानते। वह दूसरों की लकीर मिटाना चाहते हैं। 


रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने का स्वागत कांग्रेस करती है। सुरजेवाला ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम रखने का हम भी स्वागत करते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी उनका नाम अपने छोटे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं घसीटते तो अच्छा होता। 


रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओलंपिक वर्ष में जब खेल का बजट घटा दिया गया तो PM मोदी ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं। कभी किसानों की समस्या से तो कभी जासूसी के मामले से और कभी महंगाई से ध्यान भटका रहे हैं। 


कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि अब हमें पूरा उम्मीद है कि देश के खिलाड़ियों के नाम पर स्टेडियम एवं योजनाओं का नाम आगे भी रखा जाएगा। लेकिन सबसे पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अरुण जेटली स्टेडियम का नाम बदल दिया जाए। बीजेपी नेताओं के नाम से निर्मित स्टेडियम के नाम बदल दिए जाए। 


टैग्स