ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

चिराग पासवान को नीतीश का जवाब, कहा.. उन लोगों के घरवा तक जाने का इंतजाम हम ही करवाए हैं

KHAGARIA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर विपक्षी दल लगातार हमलावर बने हुए हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तो यहां तक आरोप लगा दिया

चिराग पासवान को नीतीश का जवाब, कहा.. उन लोगों के घरवा तक जाने का इंतजाम हम ही करवाए हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KHAGARIA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर विपक्षी दल लगातार हमलावर बने हुए हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तो यहां तक आरोप लगा दिया है कि मुख्यमंत्री के पास बिहार के विकास की कोई योजना नहीं है और उन्हें पता नहीं है वे किस चीज का समाधान करने निकले हैं। इसपर, मुख्यमंत्री ने चिराग पासवान को सीधा जवाब दे दिया है। सीएम ने कहा कि आज जो लोग बड़ी-बड़ी बाते कह रहे हैं उनके घर और गांव तक जाने का इंतजाम भी हमने ही करवाया है।पहले नाव से उन्हें अपने गांव तक जाना पड़ता था, उनके गांव तक जाने के लिए रास्ता का इंतजाम करवाया। मुख्यमंत्री आज खगड़िया में समाधान यात्रा कर रहे हैं। खगड़िया के शहरबन्नी में चिराग पासवान का पैतृग गांव भी है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तरह आज खगड़िया पहुंचे हैं, जहां उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ साथ विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान चिराग पासवान के आरोपों का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि आज कोई कुछ बोल ले लेकिन यह वही अलौली का इलाका है जहां रामविलास पासवान के गांव जाने तक का रास्ता नहीं हुआ करता था लेकिन आज विकास की योजनाएं भी चल रही हैं और उनके गांव तक जाने का सड़क भी हमारी सरकार के प्रयास से संभव हो पाया है, अब कोई कुछ बोल रहा है तो बोलने दीजिए।


बता दें कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने खगड़िया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर सवाल उठाया है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास किसी तरह की कोई योजना नहीं है। चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं। नीतीश कुमार जीरो वीजन के मुख्यमंत्री है और उन्हें पता ही नहीं है कि समाधान क्या है। इसके साथ ही चिराग पासवान ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

टैग्स