ब्रेकिंग
पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने सुधाकर सिंह पर लगाया आरोप, कहा- बिहार में कालाबाजारी कर पैसे कमा रहे कृषि मंत्री

PATNA : केंद्रीय राज्य रसायन और उर्वरक मंत्री भगवंत खुबा ने बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार को एक महीने पूरे हुए हैं और

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने सुधाकर सिंह पर लगाया आरोप, कहा- बिहार में कालाबाजारी कर पैसे कमा रहे कृषि मंत्री
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय राज्य रसायन और उर्वरक मंत्री भगवंत खुबा ने बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार को एक महीने पूरे हुए हैं और इसी एक महीने में खाद और उर्वरक की जमकर कालाबाजरी हुई है। अब भगवंत खुबा ने इसकी पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि अगस्त महीने में किसानों को काफ़ी समस्या झेलनी पड़ी है। 




भगवंत खुबा ने कहा है कि भारत सरकार को किसानों की चिंता है, इसीलिए मैं यहां आया हूं और अब खाद्य-उर्वर्क का हिसाब भी लूंगा। उन्होंने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे कालाबाजरी और किसानों की समस्या खत्म करने में नाकाम रहें हैं। यह कमजोर सरकार की पहचान है। खुबा ने कहा कि केंद्र सरकार पहले भी मदद कर रही थी और आगे भी करती रहेगी। 




 रसायन और उर्वरक मंत्री ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में यह सिस्टम तैयार किया गया। कृषि मंत्री ने भारत सरकार को पत्र लिखकर कहा कि राज्य को आवश्यकता अनुसार खाद और उर्वरक नहीं मिल रहा है। लेकिन, ये बिलकुल गलत है। केंद्र की तरफ से कभी कमी नहीं हुई। भारत सरकार 262 रुपए में यूरिया देती है। किसानों ने 600 रूपये से ज्यादा ख़रीदा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि ज्यादा कीमत में खरीददारी न करें। खुबा ने कहा कि कुछ लोग पैसा कमाने का काम कर रहे हैं और उन्हें रोका जाएगा।


टैग्स