ब्रेकिंग
Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट

‘100 करोड़ बेरोजगार, 120 करोड़ महंगाई से लाचार...’, कविता के जरिए तेजस्वी का ‘मोदी का परिवार’ पर तीखा तंज

PATNA: बीजेपी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन को लेकर कविता के जरिए तीखा तंज किया है। तेजस्वी ने कहा कि ‘80 करोड़ गरीबी से करते हैं ह

‘100 करोड़ बेरोजगार, 120 करोड़ महंगाई से लाचार...’, कविता के जरिए तेजस्वी का ‘मोदी का परिवार’ पर तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन को लेकर कविता के जरिए तीखा तंज किया है। तेजस्वी ने कहा कि ‘80 करोड़ गरीबी से करते हैं हाहाकार,100 करोड़ बेरोजगार, 120 करोड़ महंगाई से लाचार, दुखी सब परिवार फिर भी कहते हैं सब उनके परिवार’।


तेजस्वी ने कहा कि मुद्दे की बात होनी चाहिए। पिछली बार चौकीदार हो गए थे और अब परिवार हो गए हैं। इससे काम नहीं चलने वाला है, आपको बताना होगा कि आपने कितने लोगों को नौकरी और रोजगार दिया है। आपने कितने कारखाने खोले, आपने महंगाई कम किया या नहीं किया, आपने पलायन रोका या नहीं रोका, आपने बिहार के लिए क्या दिया, देश से कितनी गरीबी हटाने का काम केंद्र सरकार ने किया, उनको इन मुद्दों पर लोगों से बात करनी चाहिए।


किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं क्या वे उनके परिवार नहीं है। अपने परिवार के लोगों के साथ कोई स तरह का काम करता है क्या? किसानों से मिलने के लिए उनके पास समय नहीं है। क्यों नहीं मिल रहे हैं किसानों से, क्या सिर्फ कहने के लिए किसान उनके परिवार हैं। प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है। सिर्फ मोदी का परिवार कह देने भर से क्या सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।


वहीं इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि सहयोगी दलों से बातचीत चल रही है। एनडीए से पहले हमलोगों के बीच सीटों का बंटवारा हो जाएगा। भाजपा की जो पहली लिस्ट उम्मीदवारों की निकली उसमें बिहार से कहां किसी का नाम आया, कहां बिहार में एको गो को टिकट दिया जरा नमवा बताइएगा।