ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

लाठी-गोली से शासन नहीं चला सकते नीतीश-तेजस्वी: कटिहार में पुलिस फायरिंग पर भड़की बीजेपी, कहा- गोलीकांड की हाई लेवल जांच कराए सरकार

PATNA: कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर हुई पुलिस फायरिंग की घटना को लेकर बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा

लाठी-गोली से शासन नहीं चला सकते नीतीश-तेजस्वी: कटिहार में पुलिस फायरिंग पर भड़की बीजेपी, कहा- गोलीकांड की  हाई लेवल जांच कराए सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर हुई पुलिस फायरिंग की घटना को लेकर बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार लाठी और गोली के बल पर शासन नहीं चला सकते हैं और उन्हें सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नही है। बीजेपी ने सरकार से पूरे मामले की उच्च स्तरिय जांच कराने की मांग की है।


इस घटना को लेकर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की आवाज को कुचने की कोशिश की जा रही है। प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसके आवाज को बंद कर दिया जाता है। कटिहार में बिजली और पानी नहीं मिलने से परेशान लोगों ने जब आंदोलन का रास्ता अपनाया तो उनके ऊपर पुलिस ने गोली चलाई। लाठी से नहीं संभला तो गोलियों की बौछार की गई। ऐसे में नीतीश कुमार को सरकार में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। नीतीश कुमार की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। नीतीश कुमार की सरकार लाठी और गोली से शासन नहीं चला सकती है।


वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि जिस तरह से नीतीश कुमार की पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर गोली चलाकर उन्हें मारने का काम किया है वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की है कि बिहार सरकार पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए, न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन हो। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले नौकरी मांगने पर गोली मारते थे औ अब बिजली मांगने पर गोली चलवा रहे हैं।


बता दें कि लगातार बिजली संकट से जूझ रहे कटिहार के बारसोई इलाके के लोगों के धैर्य ने आज जवाब दे दिया। बिजली की मांग को लेकर बुधवार को जब आक्रोशित ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनकी बहस प्रशासनिक अधिकारियों से हो गयी। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और प्रखंड कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों की भिड़त पुलिस से हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की, फिर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलायी गयीं। इस घटना में तीन लोगों को पुलिस की गोली लगी है, जिसमें दो की मौत की खबर है हालांकि डीएसपी ने एक मौत होने की पुष्टि की है।