ब्रेकिंग
फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित

कश्मीर को अलग देश बताने पर होगी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर- PM से भी होती है गलती

PATNA : बीते दिन यानि मंगलवार को बिहार के सीमावर्ती किशनगंज जिले में शिक्षा विभाग का नया कारनामा उजागर हुआ है। जिसमें यह दावा किया गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, बल

कश्मीर को अलग देश बताने पर होगी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर- PM से भी होती है गलती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बीते दिन यानि मंगलवार को बिहार के सीमावर्ती किशनगंज जिले में शिक्षा विभाग का नया कारनामा उजागर हुआ है। जिसमें यह दावा किया गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक अलग देश है। दरअसल, बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा सातवीं कक्षा के प्रश्न पत्र में यह सवाल किया गया है कि पांच देश चीन,नेपाल,इंग्लैंड,कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है। जिसके बाद अब इसको लेकर राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान सामने आया है। 



बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि इस मामले को हम देख रहे हैं जिलाधिकारी से हमारी बात हुई है और जिस तरह के प्रश्न पत्र पूछे गए थे कश्मीर को लेकर वह पूरी तरह से गलत है। हम मानते हैं कि कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है और इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। इसके आलावा शिक्षा मंत्री ने यह स्वीकार किया है कि  ''गलती हुई है. लेकिन आखिर गलती किन कारणों से हुई, उसकी जांच की जाएगी और जो भी दोषी अधिकारी होंगे उन पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। 



वहीं, इसके आलावा उन्होंने भाजपा नेताओं के तरफ से इस मामले को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी पलटवार करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, उनसे भी गलती होती है। उस पर भी आप ध्यान दीजिए. वह तक्षशिला विश्वविद्यालय को भारत में बताते हैं वह विक्रमशिला के बदले तक्षशिला विश्वविद्यालय बोलते हैं, तो गलती उनसे भी हुई, जबकि तक्षशिला पाकिस्तान में है। गलती किसी से भी हो सकती है. लेकिन जिस तरह की गलती सीमांचल में प्रश्न पत्र पर कश्मीर को लेकर की गई है उस गलती को हमने देखा है और वहां के जिलाधिकारी से हमारी बात हुई है, जांच हो रहा है। इस मामले में जो भी दोषी अधिकारी होंगे उस पर विभाग कार्रवाई करेगा।



बता दें कि,  किशनगंज जिले के माध्यमिक विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत परीक्षा आयोजित की जा रही है। जो राज्य में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) द्वारा देखी जाती है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है, इससे पूर्व 2017 में भी इस तरह का मामला प्रकाश में आया था और इसी प्रश्न को तब भी पूछा गया था। तब काफी हाय तौबा मची थी और मानवीय भूल बताया गया था।