ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बीजेपी सांसद कंगना रनौत को महिला जवान ने मारा थप्पड़ : एयरपोर्ट पर हुआ भारी बवाल

DESK : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज उस वक्त भारी बवाल हो गया जब एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचीं थी। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर तैना

बीजेपी सांसद कंगना रनौत को महिला जवान ने मारा थप्पड़ : एयरपोर्ट पर हुआ भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज उस वक्त भारी बवाल हो गया जब एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचीं थी। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की महिला जवान ने कंगना को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।


दरअसल, बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कंगना गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इसी बीच खबर आई कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मौके पर तैनात सीआईएसएफ की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। 


बताया जा सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर चुनाव प्रचार के दौरान किसान आंदोलन के खिलाफ दिए गया बयानों से नाराज थी। जैसे ही कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचीं और सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ी महिला जवान ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया। कंगना रनौत ने महिला जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।