ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

विधानमंडल के भीतर सभी का सम्मान होना चाहिए, सुधाकर सिंह बोले..मांझी के साथ अच्छा नहीं हुआ

KAIMUR: कैमूर के मोहनियां में राजद की तरफ से दिव्यांगजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह उपस्थित थे। इस दौरान मंच से संबो

विधानमंडल के भीतर सभी का सम्मान होना चाहिए, सुधाकर सिंह बोले..मांझी के साथ अच्छा नहीं हुआ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर के मोहनियां में राजद की तरफ से दिव्यांगजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह उपस्थित थे। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदन के भीतर जीतन राम मांझी के ऊपर जो टिका टिप्पणी की गई है वह कहीं से भी उचित नहीं है क्योंकि सदन के सभी सदस्य बराबर हैं।


दरअसल सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर आपतिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जिसे लेकर जीतन राम मांझी लगातार सरकार पर हमलावर हैं। सुधाकर सिंह इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कहीं से भी उचित नहीं है कि माननीय सदस्य को सदन में कोई बुरा कहे। बिहार विधानसभा के भीतर किसी भी माननीय सदस्य का अधिकार बराबर माना गया है। 243 जो सदस्य हैं वह पद में छोटे हो या बड़े हो सभी का अधिकार बराबर है। विधायिका से निकलकर कार्यपालिका जरूर बनती है लेकिन उसका एक अलग काम है। विधानमंडल के भीतर सभी का सम्मान होना चाहिए। बाकी चीज तो बिहार के लोगों ने देखा और सुना ही है। जनता निर्णय लेगी की आगे क्या होगा?


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले महिलाओं को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी इस अमर्यादित बयान के लिए उन्होंने अगले दिन माफी भी मांगी थी। इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि सदन के भीतर जिस बात को लेकर चर्चा हुई उसे देशभर के लोगों ने देखा है। इससे बिहार की छवि धूमिल हुई है। पार्टी के सभी अधिकृत नेताओं का बयान इस पर पहले ही आ चुका है इसमें अब अलग से कोई बयान देने का मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने उस बयान पर खेद प्रकट करते हुए उसे वापस ले लिया है। अब इस संबंध में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। 


टैग्स