ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

कैलाशपति मिश्र के जन्म शताब्दी वर्ष में लगेगी उनकी प्रतिमा, पैतृक गांव दुधार चक में पुण्यतिथि के मौके पर होगा अनावरण

BUXAR: गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा उनके गृह जिले बक्सर में लगाई जाएगी। 29 सितंबर 2023 को कैलाशपति मिश्

कैलाशपति मिश्र के जन्म शताब्दी वर्ष में लगेगी उनकी प्रतिमा, पैतृक गांव दुधार चक में पुण्यतिथि के मौके पर होगा अनावरण
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR: गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा उनके गृह जिले बक्सर में लगाई जाएगी। 29 सितंबर 2023 को कैलाशपति मिश्र चेतना परिषद के तत्वाधान में कैलाशपति मिश्र मूर्ति स्थापना समिति के द्वारा उनके पैतृक गांव दुधार चक में कैलाश चौक स्थित प्रतिमा स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता और कैमूर के प्रदेश कार्यसमिति जिला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी ने की।


इस अवसर पर कैलाशपति मिश्र के पौत्र शशिभूषण मिश्रा ने कहा कि बाबा की पुण्यतिथि के मौके पर आगामी 3 नवंबर को पैतृक गांव में प्रतिमा स्थापना पितामह के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय की स्मृतियों के जीवंत रखने की दिशा में शुरुआती कड़ी है। उनका परिवार मूर्ति स्थापना समिति के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज के साथ सदैव खड़ा रहेगा। 


कैलाशपति मिश्र मूर्ति स्थापना समिति के संरक्षक मिथिलेश पांडे ने कहा कि देश के अमृत काल में भाजपा के भीष्म पितामह गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की मूर्ति स्थापना अपने प्रमुख क्षेत्र के विकास की एक प्रमुख कड़ी होगी। 


कैलाशपति मिश्र मूर्ति स्थापना समिति के संयोजक और भाजपा नेता हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि स्व. कैलाशपति मिश्र का जीवन भाजपा और समाज के लिए रहा है। उनके जीवन से प्रेरित होकर और अपने क्षेत्र के समृद्ध विकास के साथ मूर्ति स्थापना और आगामी 3 नवंबर को पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ अनावरण और जनसभा का आयोजन होना है। समाज के सभी जनों से अपील है कि कार्यक्रम को सफल बनाएं।


इस अवसर पर भाजपा नेता राजाराम पांडे, हरेंद्र ठाकुर, धीरज पाठक, संतोष मिश्रा सरपंच, गोरख राय, बिंदु सिंह, स्व. कैलाशपति मिश्र के पौत्र चंद्रभूषण मिश्रा एवं मनोज मिश्र, विपुल राय, चंद्रन मिश्रा, प्रफुल्ल सिन्हा, बृजेश राय, प्रमोद राय धर्मेंद्र पांडे ,राजेश मिश्रा, विवेक राय ऋषिकेश त्रिपाठी, अखिलेश पांडे, सोनू पांडे, पवन दुबे, राजेश मिश्रा चुन्नू , विकास विद्यार्थी, अजय मानसिंह और आर्यन आनंद ने भी अपने सुझाव दिए।