ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

जंगलराज को गुंडाराज में बदल रही सरकार, विजय सिन्हा बोले- अपराध की घटनाओं में गवर्नमेंट की भागीदारी

SAMASTIPUR: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है। विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है

जंगलराज को गुंडाराज में बदल रही सरकार, विजय सिन्हा बोले- अपराध की घटनाओं में गवर्नमेंट की भागीदारी
Mukesh Srivastava
4 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है। विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार की सरकार जंगलराज को गुंडाराज में तब्दील करने के लिए अपराधियों का सहयोग कर रही है और बिहार में हो रहे अपराध की घटनाओं में सरकार की अप्रत्यक्ष भागीदारी है। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर शहर में लगने वाले जाम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे हस्तिनापुर के गुलाम नहीं बने, नहीं तो अपनी दुर्गति के लिए वे खुद जिम्मेवार होंगे।


विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहार में सरकार के संरक्षण में अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रही अपराध की घटनाओं में सरकार की अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ जांच कराएं जो सिस्टम में बैठकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वहीं समस्तीपुर में लगने वाले जाम को लेकर भी विजय सिन्हा ने सरकार पर हमला बोला और इसके लिए सरकार के अधिकारियों को जिम्मेवार बताया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों को नहीं हटाती है तो इसके खिलाफ जन आंदोलन शुरू होगा।


उन्होंने पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे इस भ्रम में न रहें कि महागठबंधन की सरकार में उनका कोई कुछ नहीं कर सकता है, सत्ता आती जाती रहती है। जो पदाधिकारी सरकार के गुलाम बनने की कोशिश करेंगे उन पदाधिकारियों को चिन्हित कर बीजेपी सरकार बदलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और भ्रष्ट पदाधिकारी अपनी दुर्गति के लिए खुद जिम्मेवार होंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के सेवक हैं और सेवक बनकर ही काम करें, हस्तिनापुर के गुलाम बनकर काम नहीं करें। बता दें कि जिस समय नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समस्तीपुर परिसदन में बिहार में बढ़ती वारदातों को लेकर चिंता जाहिर कर रहे थे ठीक उसी समय अपराधियों ने एक कंपाउंडर को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली।घायल शख्स से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने फिर से राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। 


इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। विजय सिन्हा ने कहा कि सरकारी अस्पताल की क्या हालत है यह इसी से समझा जा सकता है कि पैर में गोली लगे मरीज को भी रेफर कर दिया जा रहा है। छोटे-छोटे इलाज की भी व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में नहीं है। मरीजों को सीधे पीएमसीएच रेफर कर दिया जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि मरीज पटना जाने के दौरान रास्ते में ही प्राण त्याग देंगे। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सत्ता का सुख भोगने के बजाए स्वास्थ्य विभाग को दुरूस्त करें। सिर्फ पांच विभाग ले लेने से सरकार नहीं चलती है बल्कि काम करने से चलती है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता