ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल

मांझी ने कहा- सुना था दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह जेल होती है, लेकिन बिहार के जेलों में भी है जंगलराज

PATNA: हाजीपुर जेल में कैदी की गोली मारकर हुई हत्या के बाद अब राजनीति भी होने लगी हैं. बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि सुना था क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: हाजीपुर जेल में कैदी की गोली मारकर हुई हत्या के बाद अब राजनीति भी होने लगी हैं. बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि सुना था कि दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह जेल होती है. लेकिन बिहार में तो जेलों में भी जंगलराज हैं. अपराधी जेल के अंदर भी गोली मार रहे है. 

हाजीपुर जेल में कैदी की हत्या

वैशाली जिले के हाजीपुर में आज अपराधियों ने जेल में बंद कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मनीष नाम के कैदी को पांच गोली मारी हैं. मनीष सोना लूट कांड का मुख्य सरगना था. वह कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका था. गिरफ्तार के बाद से हाजीपुर जेल में बंद था. लेकिन अपराधियों ने आज उसकी हत्या कर दी.

बिहार से लेकर राजस्थान तक चलता था गैंग

मृतक कैदी मनीष के बारे में बताया जा रहा है कि वह राजापाकड़ के तैलिया का रहने वाला था. वह बिहार से लेकर राजस्थान तक गैंग चलाता था. मनीष मानसरोवर लूटकांड का मुख्य आरोपी था. जेल में हुई हत्या से पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है कि आखिर कैसे कोई अपराधी जेल के अंदर हथियार लेकर जाता है वह घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाता है. इस दौरान जेल के सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. जेल में कई अधिकारी कैंप किए हुए हैं.