ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

झूठे हैं अमित शाह!, नीतीश के नेता बोले- बिहार में BJP के लिए ताला बंद.. 24 में नहीं मिलेगी एक भी सीट

PATNA: बिहार के सियासत के लिए शनिवार का दिन काफी अहम रहा। एक तरफ महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने भाजपा को निशाने पर रखा तो दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नीतीश और तेजस्वी क

झूठे हैं अमित शाह!, नीतीश के नेता बोले- बिहार में BJP के लिए ताला बंद.. 24 में नहीं मिलेगी एक भी सीट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के सियासत के लिए शनिवार का दिन काफी अहम रहा। एक तरफ महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने भाजपा को निशाने पर रखा तो दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नीतीश और तेजस्वी की सरकार पर जमकर हमला बोला। अब जेडीयू MLC नीरज कुमार ने अमित शाह के आरोपों का जवाब दिया है। जेडीयू एमएलसी ने आंकड़ों के जरिए केंद्र सरकार का पोल खोल दिया है। 


जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने जंगलराज वाले आरोप पर पलटवार करते हुए कहा किगृह मंत्री नेशनल क्राइम ब्यूरो के आकड़े को देख लें, एनडीए के तुलना में महागठबंधन की सरकार में अपराध में कमी आई है। दूध उत्पादन में केंद्र सरकार ने बिहार को अवार्ड दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री टेक्सटाइल पार्क के जमीन के मिलने पर झूठ बोल रहे हैं। कहते हैं कि 7 मार्च को 2022 को बिहार में रक्सौल हवाई अड्डा के लिए 152.7 एकड़ जमीन दिया गया लेकिन जमीन उपलब्ध कराने के बाद अभी तक जमीन का शिलान्यास नहीं कराया गया है, तो क्या जमीन आरएसएस और बीजेपी के कार्यालय खोलने के लिए दिया गया है। अगर हिम्मत है तो बीजेपी के नेता इन सवालों का जवाब दें। वहीं नीरज कुमार ने ये भी कहा कि, बिहार में नीतीश कुमार हैं, और जब तक नीतीश कुमार हैं तब तक बीजेपी के लिए बिहार में ताला बंद है। 


बता दें कि शनिवार को अमित शाह बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने जेडीयू आरजेडी के गठबंधन पर जम कर निशाना साधा था। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि, बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। जिस लालू से बिहार को बचाने के लिए नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन किया था। अब उसी लालू की गोद में जाकर बैठ गए हैं। राजद और जदयू मिलकर बिहार को डूबा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब जदयू और राजद के नेताओं में खलबली मच गई है। जेडीयू के नेताओं के तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री पर पलटवार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नीरज कुमार ने भी पलटवार किया है। 

टैग्स