ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

JHARKHAND NEWS: पोते के विधायक बनने के बाद भी दादी बेच रही सब्जी, टाईगर जयराम महतो की दादी का फोटो वायरल

JHARKHAND: झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो की दादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में जयराम महतो की दादी 84 वर्षीया झुपरी देवी सब्जी बेचते नजर आ रही हैं

JHARKHAND NEWS: पोते के विधायक बनने के बाद भी दादी बेच रही सब्जी, टाईगर जयराम महतो की दादी का फोटो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो की दादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में जयराम महतो की दादी 84 वर्षीया झुपरी देवी सब्जी बेचते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह फोटो धनबाद के तोपचांची हटिया का बताया जा रहा है। 


बताया जाता है कि बचपन में ही जयराम महतो के पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी दादी और मां के कंधे पर आ गयी थी। तब दादी और मां ने सब्जी बेचकर उन्हें पढ़ाया और पालन-पोषण किया। आज उनका पोता विधायक बन गया है लेकिन आज भी दादी बाजार में सब्जी बेचती है। जयराम महतो के साथ-साथ उनकी मां और दादी ने भी बहुत संघर्ष किया। 


इसी का नतीजा है कि आज जयराम महतो डुमरी के विधायक हैं उन्होंने क्षेत्र की जनता ने चुना है। पिता के निधन के बाद मां और दादी ने सब्जी बेचकर जयराम महतो को पढ़ाया। आज जयराम महतो डुमरी के विधायक बन गये हैं लेकिन आज भी उनकी जीवनशैली नहीं बदली है। जयराम महतो को माड़भात खाते अक्सर देखा जाता है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। 



पब्जी, फ्री फायर खेलने वाले बच्चों को जयराम महतो समझाते दिखे। उन्होंने कहा कि बीडीओ और दारोगा बनना है तुमको इसलिए पब्जी और फ्री फायर मत खेलों। उनकी बातों को बच्चे भी ध्यान से सुनते दिखे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


हाल ही में गन्ने का जूस बेचने वाले व्यक्ति से खाना मांगकर खाते जयराम महतो दिखे थे। उस वक्त भी उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब सब्जी बेचते उनकी दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जयराम महतो और उनकी दादी-मां की संघर्षों की चर्चा कर रहे हैं। 27 दिसंबर को जयराम 30 साल के हो गये। 


धनबाद के मेमको मोड़ स्थित एक होटल में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने खुद रक्तदान किया था। उन्हें रक्तदान करते देख समर्थकों ने भी महादान किया। इस मौके पर जयराम महतो ने कहा था कि हमारे युवा राह चलते अपना खून बहा रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारे युवा किसी की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। वही बढ़ती बेरोजगारी पर जयराम महतो ने कहा था कि एक बेहतर योजना और रोड मैप के माध्यम से युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का काम किया जा सकता है। हम इस पर काम भी कर रहे हैं। बहुत जल्द ही युवाओं को हम रोजगार मुहैय्या कराएंगे। 

टैग्स