ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

झारखंड में हार के बाद बोले चंपाई सोरेन, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी लेकिन हमारा समाज रहना चाहिए..एक बार फिर “उलगुलान” होगा

DESK: झारखंड विधानसभा चुनाव जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करायी और सत्ता की कुर्सी अपने पास बरकरार रखी। झारखंड में फिर हेमंत सरकार ने 24 सालों के इति

झारखंड में हार के बाद बोले चंपाई सोरेन, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी लेकिन हमारा समाज रहना चाहिए..एक बार फिर “उलगुलान” होगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड विधानसभा चुनाव जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करायी और सत्ता की कुर्सी अपने पास बरकरार रखी। झारखंड में फिर हेमंत सरकार ने 24 सालों के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक कोई भी सरकार लगातार दो बार सत्ता में नहीं आ सकी थी, लेकिन हेमंत सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। 28 नवम्बर को हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे और शपथग्रहण करेंगे। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था जिसका रिजल्ट 23 नवम्बर को घोषित किया गया। इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटों पर जीत दर्ज किया है वही एनडीए ने 24 सीटें जीतीं है। 


इस बार झामुमो से बीजेपी में आए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का जादू कोल्हान में नहीं चल सका। यहां 14 में से बीजेपी ने सिर्फ 3 सीटें जीती है। जबकि इंडि ब्लॉक ने 11 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए की हार के बाद चंपाई सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि...जोहार साथियों, जैसा कि हमने पहले भी कहा था, झारखंड में लगातार बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ हमारा आंदोलन कोई राजनैतिक या चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान है। हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि वीरों की इस माटी पर घुसपैठियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि पाकुड़, साहिबगंज समेत कई जिलों में आदिवासी समाज आज अल्पसंख्यक हो चुका है। अगर हम लोग वहाँ के भूमिपुत्रों की जमीनों और वहाँ रहने वाली बहू-बेटियों की अस्मत की रक्षा ना कर सके, तो…?  चुनावी गहमागहमी के बाद, वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो को नमन कर के, बहुत जल्द हम लोग संथाल परगना की वीर भूमि पर अपने अभियान का अगला चरण शुरू करेंगे।


चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी मगर हमारा समाज रहना चाहिए, हमारी आदिवासियत बची रहनी चाहिए, अन्यथा कुछ नहीं बचेगा। इस वीर भूमि से फिर एक बार “उलगुलान” होगा। जय आदिवासी ! जय झारखंड !!

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें