ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले हेमंत, CM बोले..न्याय पर पूरा भरोसा था

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री 5 महीने के बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद होटवार जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर निकलने के बाद वो सबसे पहले अपने पिता शिबू स

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले हेमंत, CM बोले..न्याय पर पूरा भरोसा था
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री 5 महीने के बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद होटवार जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर निकलने के बाद वो सबसे पहले अपने पिता शिबू सोरेन और मां से मिलने घर पर पहुंचे। घर में आने के बाद मां ने सबसे पहले बेटे को तिलक लगाया और आरती उतारी। इसके बाद मिठाई और दही खिलाकर हेमंत सोरेन का स्वागत किया। माता-पिता और परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलने आवास पर पहुंचे। 


इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। दोनों नेताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अपने नेता हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने से जेएमएम के कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन का जोरदार स्वागत किया। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बेवजह पांच महीने जेल में रखा गया। कोर्ट को धन्यवाद करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि विगत 5 महीनों के बाद मैं जेल से बाहर आया हूं। पिछले 5 महीने झारखंड के लिए चिंताजनक रहे। पूरा देश जानता है कि मैं जेल क्यों गया था? अंत में कोर्ट ने अपना न्याय सुनाया है उसी के तहत मैं आज जेल से बाहर हूं मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं।

टैग्स