ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

JDU से बगावत कर कुशवाहा ने BJP से कर लिया सेटिंग, ललन सिंह ने पूछा - बात बनी या नहीं

LAKHISARAI : बगावत पर उतरे जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आज से आर पार की लडाई छेड़ दिया है। राजद से जेडीयू के गठबंधन और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाने के नीतीश के एल

JDU से बगावत कर कुशवाहा ने BJP से कर लिया सेटिंग, ललन सिंह ने पूछा - बात बनी या नहीं
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

LAKHISARAI : बगावत पर उतरे जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आज से आर पार की लडाई छेड़ दिया है। राजद से जेडीयू के गठबंधन और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाने के नीतीश के एलान के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य भर के जेडीयू कार्यकर्ताओं को आज पटना बुलाया है। उपेंद्र कुशवाहा यहां अगले दो दिनों तक जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति फाइनल करेंगे। कुशवाहा ने अपनी यह बैठक पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में बुलाई है। इस बैठक को उन्होंने जेडीयू समर्पित कार्यकर्ता की बैठक की संज्ञा दी है।


पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में राज्य भर से जेडीयू कार्यकर्ता जुट हुए है। इस बैठक जेडीयू में बगाबत का सुर अलाप रहे उपेंद्र कुशवाहा के तरफ से बुलाई गयी है।  इस बैठक में वो जेडीयू की वयस्था और नीतियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बैठक में नीतीश कुमार की तस्वीर लगी हुई है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की इस बैठक को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा का जो सोच है उसका हम सब लोग सम्मान करते हैं। पार्टी में उनकी इज्जत है और मैं भी उनकी इज्जत करता हूं। वह पार्टी में आए तो है पूरी तरह से सम्मानित किया गया और हर समय सम्मान मिला भी। अब कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना वाला काम कर रहे हैं।


ललन सिंह ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा की निगाहें कहीं और है और निशाना कहीं और साध रहे हैं। वो कह रहे हैं कि पार्टी कमजोर हुई है , जबकि पार्टी के पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में लगे हुए थे। उस दौरान पर्व त्यौहार का माहौल था उसी दौरान पार्टी का सदस्यता अभियान भी था। काफी कठिनाई के साथ पार्टी के लोगों ने 72 लाख नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ा। जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।


ललन सिंह ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि पार्टी कमजोर हुई है तो फिर नहीं अभी बताना चाहिए कि जब पार्टी की सदस्यता अभियान चल रही थी तो उन्होंने अपने बदौलत कितने लोगों को पार्टी में ज्वाइन करवाया। उन्होंने तो एक भी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया नहीं।


जब पार्टी के लोग पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए थे अब तो ए खुदा डालो वो दिल्ली में कहीं लगे हुए थे। असल में उनको यह बताना चाहिए कि वह दिल्ली का जो बार-बार यात्रा कर रहे हैं। उसने उनका कुछ बात बना या नहीं बना। इसके अलावा उन्होंने साफ कर दिया कि, उपेंद्र कुशवाहा द्वारा जो आज बैठक बुलाई गई है वह पार्टी की अधिकारिक बैठक नहीं है। बैठक बुलाने का अधिकार सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष को ही है।


मालूम हो कि, उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले 5 फरवरी को जेडीयू के नेताओं-कार्यकर्ताओं के नाम खुला पत्र लिखा था. उनसे कहा था कि JDU रोज ब रोज कमजोर होती जा रही है। मैंने समय समय पर नीतीश कुमार के सामने और पार्टी की बैठकों में भी ये बात रखी ताकि दिन पर दिन अपना अस्तित्व खोती जा रही पार्टी को बचाया जा सके।  लेकिन इसके बाद भी मुख्यमंत्री की ओर से मेरी बातों की न सिर्फ अनदेखी की जा रही है बल्कि उसकी व्याख्या भी गलत तरीके से की जा रही है। पार्टी को कमजोर होते देख ही यह बैठक19 और 20 फरवरी को पटना में बुलाए हैं। 


उधर जेडीयू ने बैठक में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. पार्टी ने हर जिले में ये मैसेज भिजवाया है कि जो कोई भी उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में आयेगा उसे पार्टी से निकाल दिया जायेगा. वैसे नीतीश या ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की बात अब तक नहीं कही है. लेकिन जेडीयू के राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने शनिवार को कहा कि सही समय पर उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.