ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत

JDU सरकार से बाहर आये RJD सत्ता में आकर शिक्षा को सुधार देगी, विधानसभा में विपक्ष ने किया दावा

PATNA : आरजेडी विधायक ने जनता दल यूनाइटेड को सरकार से बाहर आने और आरजेडी को सत्ता सौंप देने की सलाह दी है. बिहार विधानसभा में आरजेडी के विधायक ललित यादव ने सरकार को सत्ता पक्ष

JDU सरकार से बाहर आये RJD सत्ता में आकर शिक्षा को सुधार देगी, विधानसभा में विपक्ष ने किया दावा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी विधायक ने जनता दल यूनाइटेड को सरकार से बाहर आने और आरजेडी को सत्ता सौंप देने की सलाह दी है. बिहार विधानसभा में आरजेडी के विधायक ललित यादव ने सरकार को सत्ता पक्ष के लोगों को सलाह दी है कि वह विपक्ष में आकर बैठ जाएं और हमें सत्ता सौंप दें. फिर देखें हम कैसे बिहार का विकास करते हैं.


दरअसल, बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आज कॉलेजों की ग्रेडिंग का मामला उठा. आरजेडी के विधायक ललित यादव ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से यह जानना चाहा कि आखिर बिहार में कॉलेजों की ग्रेडिंग क्यों नहीं हो पा रही है. आरजेडी विधायक ने आरोप लगाया कि ग्रेडिंग नहीं होने की वजह से यूजीसी से मिलने वाला ग्रांट भी बिहार के कॉलेजों को नहीं मिल पा रहा है.


विधानसभा में आरजेडी विधायक के इस आरोप के बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार नैक ग्रेडिंग के जरिए कॉलेजों की स्थिति सुधारने की दिशा में प्रयास कर रही है लेकिन इसमें अभी वक्त लग रहा है. मंत्री महोदय के जवाब से आरजेडी विधायक संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कहा कि अगर आपसे यह काम 16 साल सरकार चलाने के बावजूद नहीं हो पाया तो आप सत्ता छोड़ कर बाहर आ जाइए और हमें मौका दे दीजिए. ललित यादव ने कहा कि हमें मौका मिला तो हम ऑफिस ग्रेडिंग करके दिखा देंगे.


इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा में काफी देर तक चर्चा होती रही. आरजेडी के विधायक अवध बिहारी चौधरी और माले विधायक मनोज मंजिल ने भी इस मामले पर सरकार से प्रयास कर ग्रेडिंग को सुधारने की मांग रखी.

टैग्स