ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत

जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने की मांग, नीतीश कुमार को बनाया जाए I.N.D.I.A. गठबंधन का संयोजक

PATNA: I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक आज दिल्ली में हो रही है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि आज गठबंधन के संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी। दिल्ली में इस वक्त इंडिया गठबंधन की बैठक

जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने की मांग, नीतीश कुमार को बनाया जाए I.N.D.I.A. गठबंधन का संयोजक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक आज दिल्ली में हो रही है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि आज गठबंधन के संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी। दिल्ली में इस वक्त इंडिया गठबंधन की बैठक चल रही है वही पटना में जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने बड़ी मांग रखी है। जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की मांग की है।


 उन्होंने कहा कि बैठक से यह उम्मीद बनती है कि अच्छी मीटिंग हो अच्छे विचार आए। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन आगे बढ़े। नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार या संयोजक बनाए जाने के सवाल पर कहा कि हमारे दल के जो नेता है उनके प्रति सनेह और श्रद्धा तो रहेगा ही। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाए। इनके फेस को आगे बढ़ाया जाए। 


उधर दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच सदस्यीय नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को पांच सदस्यीय कमेटी का संयोजक बनाया गया है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है, जो लोकसभा चुनाव में दूसरे दलों से गठबंधन के मामलों को देखेगी। दिल्ली में होने वाली इंडी गठबंधन की बैठक शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस ने इस कमेटी की घोषणा कर दी है।  पांच सदस्यीय कमेटी के संयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक होंगे। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलीम खुर्शीद और मोहन प्रकाश सदस्य की भूमिका में रहेंगे।