ब्रेकिंग
बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की

JDU सांसद की कार से टकराई पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी, बाल-बाल बचे चंद्रेश्वर चंद्रवंशी

JEHANABAD: जहानाबाद से जेडीयू सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंशी आज बाल-बाल बच गये। उनकी फॉर्चूनर कार में पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी कार क्षतिग्रस्त हो ग

JDU सांसद की कार से टकराई पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी, बाल-बाल बचे चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद से जेडीयू सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंशी आज बाल-बाल बच गये। उनकी फॉर्चूनर कार में पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गयी। वही फॉर्चूनर के पीछे चल रही कार्यकर्ता की गाड़ी से भी स्कॉर्ट गाड़ी टकरा गई। यदि पुलिस की वैन कार्यकर्ता की गाड़ी में नहीं टकराती होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


एस्कॉर्ट गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सांसद के पीछे चल रहे कार्यकर्ता की गाड़ी में टक्कर मारते हुए सांसद की गाड़ी को भी चपेट में ले लिया। जिसके बाद सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने खटारा गाड़ी देने और ड्राइवर ठीक नहीं भेजने को लेकर सार्जेंट मेंजर की क्लास लगा दी। उनका कहना था कि ड्राइवर की लापरवाही से यह घटना हुई है। उनका यह भी कहना था कि हमेशा वीआईपी गाड़ी के आगे एस्कॉर्ट गाड़ी चला करती है लेकिन यह मेरी गाड़ी के पीछे चल रहा था। हमेशा खर्राटा गाड़ी को ही एस्कॉर्ट में लगाया जाता है जिसका ब्रेक भी फेल रहता है। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विद्यासागर ने परिवहन प्रचारी अविनाश कुमार और ड्राइवर को हटा दिया और मामले की जांच शुरू की। बताया जाता है कि जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी बुधवार को क्षेत्र भ्रमण करने के लिए निकले थे। रात में वंशी प्रखंड के बड़हिया बिगहा गांव से वे लौट रहे थे तभी उनकी फॉर्चूनर कार के पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी कुर्था के कमदारचक के पास एक गाड़ी को टक्कर मारते हुए सांसद की गाड़ी को ठोकर मार दी। 




टैग्स