ब्रेकिंग
दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल

JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू, कुढ़नी हार के बाद बीजेपी पर बरसे ललन और कुशवाहा

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के लिए अगला दो दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दो दिन में जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। काफी दिनों के बाद यह बैठक बिह

JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू, कुढ़नी हार के बाद बीजेपी पर बरसे ललन और कुशवाहा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA  :  जनता दल यूनाइटेड के लिए अगला दो दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दो दिन में जेडीयू  राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। काफी दिनों के बाद यह बैठक बिहार की राजधानी पटना के प्रदेश जेडीयू ऑफिस में होने जा रहा है। इस दो दिवसीय बैठक में पहला दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। जिसमें देश के तमाम राज्यों से आए हुए नेता अपने इलाके में जेडीयू की मजबूती और कमजोरी से पार्टी जे शीर्ष नेताओं को अवगत करवाएंगे। इसी को लेकर अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने इस बैठक के मुख्य के मुख्य मुद्दों को लेकर जानकारी साझा की है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, आज हमारी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत होगी। इस दौरान पार्टी के आगे की रणनीति पर भी बातचीत होगी। इसके साथ ही पिछले दिनों पार्टी में हुए सांगठनिक चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही कल खुला अधिवेशन रखा गया है। इस अधिवेशन में सभी लोग अपनी-अपनी बात बताएंगे। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि, बिहार में आये चुनावी नतीजों को देखकर खुश होने वालों से यह पूछना चाहिए कि, आखिरकार  दिल्ली और हिमाचल में क्यों चुनाव हार गए।  वो लोग इस हार पर आखिरकार क्यों नहीं बोल रहे हैं, इस पर सवाल पूछने पर वो लोग चुप्पी साध लेते हैं। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, भाजपा का यह दावा है कि, वो लोग 2024 में पूर्ण बहुमत से वापस आ रहे हैं। इस पर ललन सिंह ने कहा कि, यह तो आने वाले समय में उनको मालूम चल ही जाएगा। 


जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, आज हमारी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पिछले दिनों पार्टी में हुए सांगठनिक चुनाव को लेकर चर्चा होगी, इसके साथ ही इस चुनाव के समाप्ति की भी घोषणा की जाएगी। साथ ही साथ पार्टी की तरफ से अन्य राज्यों में चुनावी की तैयारी पर बातचीत होगी। 


इसके आलावा कुढ़नी उपचुनाव में हुए हार को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, उनको एक जीत पर अधिक खुश होने की जरूरत नहीं है। उनको यह समझना चाहिए कि, देश के अंदर तीन जगहों पर चुनाव हो रहे थे। उनमें से एक जगह ही अच्छी तरह से वो लोग चुनाव में जीत हासिल कर पाए। सबसे पहले यतो भाजपा वाले  दिल्ली का नगर निगम चुनाव हार गए, उसके बाद हिमाचल भी हार गए। लेकिन, इसके बाबजूद वो लोग जश्न मना रहे हैं।  अब इस पर उनको विचार करना चाहिए। 


वहीं, जेडीयू के केसी त्यागी ने कहा कि, बीजेपी का यह कहना कि, हमारी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। ऐसे आरोपों कार्य से सवालो का हम कैसे जवाब दे,यह तो निम्न स्तर के आरोप और प्रत्यारोप हैं। कोई वैचारिक बात हो सिद्धांत बात हो कोई कार्यक्रम हो तो उस पर हम प्रतिक्रिया दे सकते हैं।