ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

चुनाव के बाद JDU में एक्शन, आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकारी जिलाध्यक्ष हटाए गए

PATNA : विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद जनता दल यूनाइटेड में सांगठनिक बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने के बाद अब जेडीयू जिला स्तर पर संगठन मे

चुनाव के बाद JDU में एक्शन, आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकारी जिलाध्यक्ष हटाए गए
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद जनता दल यूनाइटेड में सांगठनिक बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने के बाद अब जेडीयू जिला स्तर पर संगठन में बदलाव की तरफ से आगे बढ़ सकता है। पार्टी ने सबसे पहले चुनाव के दौरान मनोनीत किए गए कार्यकारी जिलाध्यक्षों को पद मुक्त कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर ऐसे 7 कार्यकारी जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया गया है जिन्हें चुनाव के दौरान जिम्मेदारी मिली थी। 


दरअसल इन सभी कार्यकारी जिलाध्यक्षों को चुनाव के दौरान मनोनीत किया गया था। वैसे जिले जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ रहे थे वहां तत्काल प्रभाव से कार्यकारी जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया था और अब इस मनोनयन को निरस्त कर दिया गया है। अब यह सभी अपने पुराने पदों पर काम करेंगे। 


जेडीयू के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने बताया है कि सारण के जयप्रकाश यादव, दरभंगा के अजीत चौधरी, समस्तीपुर के दुर्गेश राय, सुपौल के राजेंद्र प्रसाद यादव, जमुई के इंजीनियर शंभू शरण, रोहतास की अरुणा देवी और ग्रामीण के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का मनोनयन निरस्त कर दिया गया है। इन जिलों के जिलाध्यक्ष विधानसभा के चुनाव लड़ रहे थे। इनमें अल्ताफ राजू, अजय चौधरी, अश्वमेघ देवी, रामविलास कामत, दामोदर रावत, नागेंद्र चंद्रवंशी और अरुण मांझी शामिल थे। कई जिलाध्यक्षों को चुनाव में जीत मिली है और कई को हार का भी मुंह देखना पड़ा है। पार्टी ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक अब सभी जिलाध्यक्ष पूर्व की भांति अपना काम संभालेंगे।

टैग्स

संबंधित खबरें