ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

JDU ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेवारी

PATNA: जेडीयू का सांगठनिक चुनाव संपन्न होने के बाद जिन जिलों में चुनाव की प्रक्रिया पार्टी की तरफ से पूरी नहीं की जा सकी थी उन जिलों के लिए जेडीयू ने अपने नए जिलाध्यक्षों की घ

JDU ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेवारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू का सांगठनिक चुनाव संपन्न होने के बाद जिन जिलों में चुनाव की प्रक्रिया पार्टी की तरफ से पूरी नहीं की जा सकी थी उन जिलों के लिए जेडीयू ने अपने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार के 10 जिलों जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया है। 


पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव को मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि रामबाबू कुशवाहा को मुजफ्फरपुर, रणधीर कुमार सोनी को शेखपुरा, मो. अरशद को नालंदा, अजय कुशवाहा को रोहतास और अशोक कुमार सिंह को औरंगाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।


वहीं अनुपम सिंह को मुजफ्फरपुर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि माधव झा को दरभंगा नगर, मुकेश कुमार को कटिहार नगर और संजय सिंह को बेगूसराय का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि सांगठनिक चुनाव के दौरान जेडीयू की अंदरूनी कहल सतह पर आ गई थी। सांगठनिक चुनाव में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कई जिलों में पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए थे और इसको लेकर भारी बवाल भी हुआ था।


JDU ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेवारी

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता