ब्रेकिंग
शराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जाम

नाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठक

Bihar Politics: बिहार में जेडीयू ने अपने सभी विधायकों को 18 सितंबर को पटना बुलाया है। पार्टी कार्यालय में प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान विधायकों को विधायी कार्यों की जानकारी दी जाएगी। एमएलसी चुनाव से पहले बैठक को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जेडीयू का नाम बदलने की मांग के बीच जेडीयू ने आगामी 18 सितंबर को पार्टी की बड़ी बैठक बुला ली है। पार्टी की तरफ से सभी विधायकों को बैठक की सूचना दी जा रही है और उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए 18 सितंबर को पटना बुलाया जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में यह बैठक आयोजित होगी। मंत्री और जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान विधायकों को विधायी कार्यों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इसे पार्टी के प्रबोधन कार्यक्रम का हिस्सा बताया है। 



श्रवण कुमार के अनुसार, प्रबोधन कार्यक्रम में विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही और विधायी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसमें प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण, कार्य स्थगन प्रस्ताव समेत अन्य संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बाहर से भी लोग शामिल होंगे। हालांकि, बैठक में कौन-कौन से नेता या अन्य लोग मौजूद रहेंगे, इसकी विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।



श्रवण कुमार ने कहा कि इसमें कौन-कौन शामिल होंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल होने को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेडीयू विधायकों को 18 सितंबर को अचानक पटना बुलाए जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि फिलहाल विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यालय में विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।



पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, बैठक में जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में विधायक मौजूद रह सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत अन्य विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बैठक के दौरान विधायकों से सरकार के कामकाज को लेकर फीडबैक लिए जाने और आगे की रणनीति पर चर्चा की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। एमएलसी चुनाव से पहले जेडीयू विधायकों की यह बैठक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता