ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

रिवाल्वर निकालकर ठोक देते JDU विधायक, बंधक बनाये जाने के बाद बोले गोपाल मंडल.. मेरी जमीन पर हुआ कब्जा

BHAGALPUR : जेडीयू के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल को 2 दिन पहले जमीन कब्जा करने के मामले में स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया था। घंटे भर से ज्यादा वक्त तक के गोपाल मंडल स्थानीय ल

रिवाल्वर निकालकर ठोक देते JDU विधायक, बंधक बनाये जाने के बाद बोले गोपाल मंडल.. मेरी जमीन पर हुआ कब्जा
Santosh Singh
3 मिनट

BHAGALPUR : जेडीयू के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल को 2 दिन पहले जमीन कब्जा करने के मामले में स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया था। घंटे भर से ज्यादा वक्त तक के गोपाल मंडल स्थानीय लोगों के बीच फंसे रहे। बाद में पहुंची पुलिस ने उन्हें किसी तरह लोगों के बीच से निकाला था लेकिन इस सबके बावजूद गोपालपुर के जेडीयू विधायक के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। गोपाल मंडल इस पूरे मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। गोपाल मंडल ने कहा है कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि मुझे बंधक बना ले। हम कमजोर आदमी नहीं है अपने साथ रिवाल्वर रखते हैं और जरूरत पड़ी तो सामने वाले को ठोक देते। 




गोपाल मंडल ने दावा किया है कि उनकी 25 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। गोपाल मंडल के मुताबिक कोरोना काल से पहले उन्होंने 25 बीघा जमीन खरीदी थी। संक्रमण काल में वह अपनी जमीन को देखने नहीं जा सके। इस बीच उन्हें खबर मिली कि उनकी जमीन पर कुछ लोग निर्माण करा रहे हैं। गोपाल मंडल के मुताबिक वह जहां जाते हैं हथियारों के साथ जाते हैं। अपने लोगों के साथ वह जमीन की स्थिति जानने पहुंचे थे लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। स्थानीय लोगों से उनकी काफी बकझक भी हुई। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की तरफ से कुछ लोग आए भी तो उसका कोई असर नहीं दिखा। बाद में उन्होंने डीएसपी को खुद इस मामले की जानकारी दी। जेडीयू विधायक का कहना है कि जब यह सारा विवाद चल रहा था उस वक्त कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और जेडीयू के जिलाध्यक्ष भी वहां पहुंचे लेकिन मामला सुलझा नहीं। 


खुद को बंधक बनाया जाने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि उन्हें बंधक बना ले वह पूरी तैयारी के साथ कहीं भी जाते हैं खुद अपने पास रिवाल्वर रखते हैं और जरूरत पड़ी तो सामने वाले को ठोक भी देते। गोपाल मंडल ने कहा कि अगर मामला बनता तो दोनों तरफ से गोलियां चलती। जेडीयू विधायक का कहना है कि वह ऐसे बेवकूफ नहीं कि खाली हाथ जाकर कहीं फंस जाएं इसीलिए हथियार साथ लेकर चलते हैं।



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता