ब्रेकिंग
Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट

JDU के कार्यक्रम में एक और ड्रामा: नीतीश को जबरन शॉल ओढ़ाने आयीं मंत्री शीला मंडल, CM ने पहले समझाया फिर उन्हें ही चादर ओढ़ाया

PATNA: पटना के वेटरनी कॉलेज ग्राउंड में आज एक साथ कई ड्रामे हुए. पहले विधायक गोपाल मंडल ने मंच पर बखेड़ा खड़ा कर दिया. तब नीतीश कुमार मंच पर नहीं थे. नीतीश जब मंच पर आये तो नया खेल हो गया. </p

JDU के कार्यक्रम में एक और ड्रामा: नीतीश को जबरन शॉल ओढ़ाने आयीं मंत्री शीला मंडल, CM ने पहले समझाया फिर उन्हें ही चादर ओढ़ाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के वेटरनी कॉलेज ग्राउंड में आज एक साथ कई ड्रामे हुए. पहले विधायक गोपाल मंडल ने मंच पर बखेड़ा खड़ा कर दिया. तब नीतीश कुमार मंच पर नहीं थे. नीतीश जब मंच पर आये तो नया खेल हो गया. 

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पितौंझिया गये हुए थे. उनके वापस पटना लौटने से पहले पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में जेडीयू का कर्पूरी जयंती समारोह शुरू हो चुका था. नीतीश कुमार बीच कार्यक्रम में वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, कर्पूरी ठाकुर के बेटे सांसद रामनाथ ठाकुर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

शीला मंडल खुद ही चादर ओढ़ाने पहुंच गये

नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल पर आने के बाद मंच से उद्घोषणा हुई कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मंच पर आये सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित करेंगे. उमेश कुशवाहा एक-एक कर मंच पर बैठे नेताओं को शॉल दे रहे थे कि इसी बीच मंच पर बैठीं परिवहन मंत्री शीला मंडल उठीं और एक शॉल लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देने पहुंच गयीं.

मुख्यमंत्री ने उन्हें पहले शॉल ओढ़ाने से मना किया. वे बार बार समझाते रहे कि शीला मंडल अपनी जगह पर चली जायें. लेकिन वे वापस नहीं गयीं. इसके बाद नीतीश कुमार उठे और मंत्री के हाथों से शॉल लेकर उन्हें ओढ़ा दिया. नीतीश कुमार ने उनके सामने हाथ भी जोड़ लिया. तब जाकर शीला मंडल वापस अपनी जगह पर वापस गयीं.