ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

‘आखिरी बार लाल किला पर झंडा फहरा रहे मोदी.. अगली बार..’, JDU के बाद अब लालू का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला

PATNA: जेडीयू के बाद अब आरजेडी ने भी कह दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आखिरी बार लाल किला पर तिरंगा फहराया है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आज आ

‘आखिरी बार लाल किला पर झंडा फहरा रहे मोदी.. अगली बार..’, JDU के बाद अब लालू का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू के बाद अब आरजेडी ने भी कह दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आखिरी बार लाल किला पर तिरंगा फहराया है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आज आखिरी बार लाल किला से झंडा फहराया है, इसके बाद अगली बार यानी 2024 में लाल किला पर झंडा फहराने की बारी उन लोगों की है। इससे पहले जेडीयू ने ट्वीट कर कहा था कि पीएम मोदी आखिरी बार झंडा फहराएंगे।


दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राबड़ी आवास में झंडोत्तोलन किया गया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के अलावे लालू परिवार के सभी लोग और पार्टी के वरिष्ट नेता राबड़ी आवास पर मौजूद थे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस बार लाल किला पर आखिरी बार झंडा फहरा रहे हैं, अगली बार हमलोग आने वाले हैं। इस दौरान लालू ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।


बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के पहले से ही महागठबंधन के लोग इस बात का दावा कर रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी आखिरी बार लाल किला पर झंडा फहरा रहे हैं और 2024 में I.N.D.I.A लाल किला पर तिरंगा लहराएगा। जेडीयू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से पीएम मोदी का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार लाल किला पर झंडा फहराएंगे। इसको लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला भी बोला था और कहा था कि मोदी सिर्फ इस बार ही नहीं अगले कई सालों तक लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता