ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?

Bihar politics : बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'महिला संवाद' यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवालों ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। इस बयान पर जदयू ने कड़ा पलटवार किया है |

महिला संवाद, Women Dialogue, नीतीश कुमार, Nitish Kumar, तेजस्वी यादव, Tejashwi Yadav, बिहार सरकार, Bihar Government, महिला सशक्तिकरण, Women Empowerment, डिजिटल रथ, Digital Rath, स्वास्थ्य, Health, शिक
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar politics : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई ‘महिला संवाद’ यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेजस्वी यादव का यह बयान न केवल एक सकारात्मक पहल पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं और अधिकारों का भी अपमान करता है।


जदयू ने साफ किया कि महिला संवाद कोई चुनावी हथकंडा नहीं है, बल्कि यह बिहार की महिलाओं को केंद्र में रखकर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सीधा संवाद स्थापित करने की एक क्रांतिकारी कोशिश है। 600 डिजिटल रथों के ज़रिए सरकार राज्य के कोने-कोने तक जाकर महिलाओं की बात सुनना चाहती है।


तेजस्वी यादव द्वारा 225 करोड़ रुपये के खर्च को सरकारी खजाने की लूट बताने पर पलटवार करते हुए जदयू ने कहा कि यह बयान महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से तेजस्वी की असली परेशानी को दिखाता है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "तेजस्वी जी भूल जाते हैं कि उनके शासन में पैसे घोटालों में गुम होते थे, लेकिन नीतीश सरकार में हर पैसा लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में लगाया जाता है।" जदयू ने अंत में कहा कि महिला संवाद पर सवाल उठाना सिर्फ एक योजना का विरोध नहीं है, बल्कि यह पूरे महिला वर्ग की प्रगति और सशक्तिकरण के खिलाफ मानसिकता को उजागर करता है।