ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

जाप के कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक के नेतृत्व में कालिका एक्सप्रेस ट्रेन को भभुआ में रोक किया प्रदर्शन

KAIMUR - कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर मोदी और नीतीश के विरोध में नारेबाजी करते हुए कालिका एक्सप्रेस ट्रेन को रोकक

जाप के कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक के नेतृत्व में कालिका एक्सप्रेस ट्रेन को भभुआ में रोक किया प्रदर्शन
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

KAIMUR - कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर मोदी और नीतीश के विरोध में नारेबाजी करते हुए कालिका एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। इनकी मांग किसानों को एमएसपी लागू करने की और पंचायत सचिव को वापस नौकरी पर रखने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। 


जाप के दर्जनों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दो दर्जन से अधिक जीआरपी और आरपीएफ के पुलिस बल तैनात थे। पहले तो भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के बाहर ही पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पूर्व विधायक भभूआ के रामचंद्र यादव के नेतृत्व में रहे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस से भीड़ते हुए प्लेटफार्म पर चढ़ गए। फिर जीआरपी और आरपीएफ ने कार्यकर्ताओं को ट्रैक पर चढ़ने से काफी रोकने का प्रयास किया लेकिन कर्ताओं के हौसले ने उन्हें पस्त कर दिया और जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता रामचंद्र यादव के नेतृत्व में कालिका एक्सप्रेस को रोकने में सफल हो गए। ट्रेन के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे, 10 मिनट बाद जीआरपी और आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद भभुआ के पूर्व विधायक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को रेलवे ट्रैक से हटाकर ट्रैक खाली कराया और परिचालन सामान्य हुआ।


जानकारी देते हुए भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव और जाप के दर्जनों कार्यकर्ता ने कालका मेल को रोककर मोदी और नीतीश के खिलाफ नारेबाजी किया गया है, जो मोदी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है पूरे भारत के अंदर जिस तरह से किसानों के आंख में आंसू है, दर्द है उसे पूरा देश रो रहा है। अगर कोई जीता भी है तो किसान के बदौलत। मोदी जी अपने तानाशाही के कारण डेढ़ साल से किसानों को रोड पर रखे हुए थे, 800 से अधिक किसान मर गए। जब यूपी के अंदर चुनाव आया तब दिखावटी रूप से उन्होंने काले कानून को वापस लिया, लेकिन एमएसपी को अभी तक लागू नहीं किया। 


हमारी मांग है कि किसानों का एमएसपी लागू किया जाए। पूरा भारत किसान के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले रेल चक्का जाम किया है। यह लड़ाई तब तक चलेगी जब तक एमएसपी लागू ना हो जाए। वही दूसरे पहलू नीतीश कुमार इन्होंने सचिव को 2 साल का नौकरी दिया फिर उन सभी को हटा दिया। जो कि गलत है। उस सचिव को स्थाई करना होगा। खाद की कालाबाजारी से किसान त्राहिमाम कर रहे हैं यह सुलभता से किसानों को उपलब्ध हो यही हमारी मांग है। जब तक हमारी मांग नहीं माना जाएगा हम लोग लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे ।


वही आरपीएफ के प्रभारी ने बताया जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कलका एक्सप्रेस के आगे प्रदर्शन किया गया। समझा कर हटा लिया गया, कोई डीले नहीं हुआ। यातायात सुगम है लोगों को यात्रा में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी, 2 दर्जन से अधिक आरपीएफ और जीआरपी के पुलिस जवान लगे रहे।

टैग्स