ब्रेकिंग
परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलसंदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलसंदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्ट

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी की पहली लिस्ट जारी होते ही हंगामा, टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं ने किया प्रदर्शन

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची जारी होते ही पटना में जनसुराज के कार्यालय में टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं ने विरोध जताया और जमकर हंगामा किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि नाराजगी स्वाभाविक है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जन सुराज पार्टी द्वारा जारी की गई पहली उम्मीदवार सूची पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली इस पार्टी ने गुरुवार को पटना में 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, लेकिन इसके तुरंत बाद ही पार्टी कार्यालय में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।


टिकट नहीं मिलने से नाराज करीब एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कुछ देर बाद सीनियर नेताओं ने हस्तक्षेप कर हंगामा कर रहे नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।


घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह घर-परिवार की बात है। कुछ लोगों का टिकट नहीं मिल पाया है, तो उनकी थोड़ी नाराजगी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी में पैसे और बाहुबल का कोई स्थान नहीं है। पार्टी ने समाज से जो वादे किए थे, उन्हें निभाया है।


उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव लाने के लिए सिर्फ 243 उम्मीदवार नहीं, बल्कि हजारों लोग हमारे साथ मैदान में हैं। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, पार्टी उन्हें साथ लेकर चलेगी और उनकी योग्यता के अनुसार भूमिका दी जाएगी। **

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता