ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

जन अधिकार पार्टी ने आंदोलन की दी चेतावनी, कहा- जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार

NALANDA: शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ स्थित हॉस्पीटल मोड़ पर विशाल धरना

जन अधिकार पार्टी ने आंदोलन की दी चेतावनी, कहा- जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ स्थित हॉस्पीटल मोड़ पर विशाल धरना दिया। इस दौरान जाप नेताओं ने डोमिसाइल नीति को हटाना बिहार के युवाओं के साथ विश्वासघात बताया है और कहा है कि सरकार के इस फैसले से वर्षों से शिक्षक बनने का सपना देखने वाले बिहार के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। 


जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर के निर्देश पर महाधरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर जाप नेताओं ने कहा कि पहले से ही बिहार में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ रही है। वहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में बिहार के लाखों युवाओं ने शिक्षक बनने का सपना देखा और सालों से इसके लिए मेहनत कर रहे हैं लेकिन सरकार ने पहले बीपीएससी और फिर डोमिसाइल नीति पर कुठाराघात किया है। यह सरकार के लिए आत्मघाती कदम है। पार्टी के नेता पप्पू यादव शिक्षकों की मांग के साथ हैं और उन्होंने ऐलान कर दिया है कि शिक्षक नियुक्ति में 100% डोमिसाइल नीति को लागू करने के लिए आगामी 9 जुलाई को नेशनल हाइवे को जाम और 16 जुलाई को रेल चक्का जाम किया जाएगा, जिसे जन अधिकार पार्टी, नालंदा के एक एक कार्यकर्ता और शिक्षक मिलकर सफल बनाएंगे। 


जाप नेताओं ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में 100% डोमिसाइल नीति लागू हो। आज बिहार में बेरोजगारी का दर 8.9% है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और मुख्य सचिव की बयानबाजियों ने बिहार के युवाओं का अपमान किया है। सरकार को डोमिसाइल नीति को किसी भी सूरत में लागू करना होगा। एक साल हो गए लेकिन सरकार 10 लाख वादे को पूरा नहीं कर पाई है। वर्तमान शिक्षा मंत्री के कार्यों से बिहार शर्मसार कर दिया है। शून्य को देने वाले बिहार में शिक्षकों की कमी हैं। यह बिहारवासियों का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी पप्पू यादव के मार्गदर्शन और राजू दानवीर के आह्वान पर शिक्षकों के साथ है और शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर तत्पर है।


इस धरना में जाप के मनीष यादव, गुलशन कुमार, राकेश यादव, रंजन यादव, अखिलेश कुमार, अजीत कुशवाहा, राजनितीश कुमार, संजीत कुमार, रंजीत यादव, पप्पू यादव, राजेश यादव, राकेश कुमार, कौशल कुमार, सुदर्शन सिंह, बर्जेश कुमार, शिशुपाल कुमार, राजीब कुमार, रितेश कुमार, भीम प्रसाद, नितीश कुमार, अशोक रविदास, विनय प्रसाद, नंदन कुमार, जोगिंदर प्रसाद, वामीकि प्रसाद, चरित्र जमादार, कालू प्रसाद समेत सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थेl


जन अधिकार पार्टी ने आंदोलन की दी चेतावनी, कहा- जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार

टैग्स
जन अधिकार पार्टी ने आंदोलन की दी चेतावनी, कहा- जल्द स… | FirstBihar