ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

जमुई में NDA की चुनावी सभा: चिराग पासवान का बड़ा दावा : 'हर हाल में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे'

JAMUI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में अपने चुनाव अभियान का आगाज कर दिया। जमुई में लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित एनडीए की चुनावी रैली में

जमुई में NDA की चुनावी सभा: चिराग पासवान का बड़ा दावा : 'हर हाल में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे'
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में अपने चुनाव अभियान का आगाज कर दिया। जमुई में लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित एनडीए की चुनावी रैली में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम बड़े नेताओं ने भाग लिया और जमुई की जनता से लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट करने की अपील की।


इस मौके पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाते हुए दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है। चिराग ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना देश के लिए बेहद जरूरी है। सिर्फ नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति हैं और उनमें ही यह सामर्थ्य है कि दुनिया के हरएक देश को भारत के सामने नतमस्तक कर सकते हैं।


चिराग ने कहा कि आज दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। देश के आर्थिक हालात सक्षम हुए हैं तो इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। आज से पहले कोई नहीं जानता था कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत विश्व में किस स्थान पर है लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। आने वाले पांच सालों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हैं और उनके लिए हर वो काम करते हैं जो जरूरी है। केंद्र की सरकार ने जहां एक तरफ हमारे देश की सीमा को सुरक्षित किया तो वहीं दूसरी तरफ अंतरिक्ष में भी अपनी पहुंच बनाई। जिस क्षेत्र में यह चुनावी सभा हो रही है इसको पहले नक्सल प्रभावित कहा जाता था। लोग दिन ढलने के बाद यहाँ अपने घरों से निकलने में डरते थे लेकिन आज परिस्थियां बदल गई हैं।


चिराग ने कहा कि आज हमारे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्र में हमारे प्रधानमंत्री मजबूती के साथ नेतृत्व कर रहे हैं तो बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी मजबूती के साथ एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं। पांच दलों का मजबूत गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाता है कि बिहार की सभी 40 सीटें प्रधानमंत्री की झोली में देंगे।