ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप

जमुई बल्लोपुर की घटना जंगलराज का संकेत, बोले नीरज बबलू..माफिया के गिरफ्त में हैं CM

JAMUI: जमुई के बल्लोपुर में हुई घटना को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने इसे जंगलराज बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमा

जमुई बल्लोपुर की घटना जंगलराज का संकेत, बोले नीरज बबलू..माफिया के गिरफ्त में हैं CM
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई के बल्लोपुर में हुई घटना को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने इसे जंगलराज बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माफिया के गिरफ्तर में हैं। बल्लोपुर गांव में पुलिस की बर्बरता के शिकार ग्रामीणों से मिलने के बाद उन्होंने यह बातें कही। कहा कि यदि मामले में कार्रवाई यदि नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आवाज उठाएंगे।


बिहार के पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जमुई के बल्लोपुर में जिस तरह से महिला एवं बुजुर्गों को पीटा गया और पुलिस का जो चेहरा सामने आया इसे देख यह साफ हो गया है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो चुकी है। 


भाजपा नेता नीरज बबलू गुरुवार को जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव पहुंचे थे जहां ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। बता दें कि बालू उठाव को लेकर उपजे विवाद के बाद बल्लोपुर गांव में बीते मंगलवार देर शाम पुलिस पब्लिक के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया था कि पुलिस ने बदले की कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात बल्लोपुर गांव में घुसकर कई घरों में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान ग्रामीण महिला, बुजुर्ग एवं बच्चों के साथ भी मारपीट की थी।


जिसके बाद गुरुवार को भाजपा नेता नीरज बबलू बल्लोपुर गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज की पुनरावृति हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माफिया के चंगुल में हैं, चाहे वह बालू माफिया हो या शराब माफिया। 


भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हम लोग गांव गांव घूम कर लोगों से मिल रहे थे. इसी दौरान जमुई आने पर अजीबो-गरीब घटना के बारे में पता चला। यहां बूढ़ी महिलाओं को पीटा गया, निर्दोष महिलाओं को पीटा गया, बच्चों को पीटा गया और उन्हें ऐसे पीटा गया जैसे जानवरों को भी नहीं पीटा जाता। 


नीरज बबलू ने कहा कि मामले को लेकर हम मुख्यमंत्री और डीजीपी से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री को ऐसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेनी चाहिए। कैसे उनके राज्य में बुजुर्ग व निर्दोष महिलाओं को पीटा गया है। इससे बड़ा अन्याय हो ही नहीं सकता। अगर इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम लोग विधानसभा में भी हल्ला बोल करेंगे तथा सड़क से लेकर सदन तक इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे। 


भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में माफिया का राज हो गया है. बालू माफिया मनमाना तरीका से बालू का खनन करते हैं. 3 फीट तक बालू उठाव का निर्देश है परंतु उनके द्वारा 9 फीट 10 फीट तक की खुदाई की जा रही है, जिससे जलस्तर की कमी हो रही है. पेड़ों की कटाई चल रही है. लेकिन इन सब मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इस दौरान भाजपा नेता ने लोगों का आश्वासन दिया कि मामले में हम आपके साथ खड़े हैं. गौरतलब है कि किउल नदी के बल्लोपुर बालू घाट पर बालू उठाव के परिसीमन को लेकर ग्रामीण और संवेदक के बीच विवाद उपजा थी, जो अब गहराता जा रहा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता