ब्रेकिंग
Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न

जेल में बहुत परेशान हो रहे अनंत सिंह, जेल प्रशासन पर लगा दिया बड़ा आरोप

PATNA: बाढ़ के लदमा स्थित पैतृक घर से हैंड ग्रेनेड की बरामदगी मामले और हत्या की साजिश रचे जाने के एक मामले में पटना के बेउर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों बहुत परेशान

जेल में बहुत परेशान हो रहे अनंत सिंह, जेल प्रशासन पर लगा दिया बड़ा आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बाढ़ के लदमा स्थित पैतृक घर से हैंड ग्रेनेड की बरामदगी मामले और हत्या की साजिश रचे जाने के एक मामले में पटना के बेउर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों बहुत परेशान हैं. आज पेशी के लिए पटना सिविल कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह ने कहा कि जेल में उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा. जबरन पेशी करायी जा रही है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. 


उन्होंने कहा कि जेल में खाने-पीने की दिक्कत बराबर होते रहती है। अनंत सिंह के सहयोगी बंटू सिंह ने कहा कि कोरोना की वजह से किसी की पेशी नहीं हो रही है लेकिन अनंत सिंह की पेशी हो रही है। विधायक कई बीमारियों से ग्रसित हैं, संक्रमण का खतरा है लेकिन बावजूद इसके इनको कैदी वाहन में लाया जा रहा है और इनकी पेशी हो रही है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। 



आपको बता दें कि पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने का एलान किया और तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का एलान किया है।