ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

जहानाबाद में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक, बोले विद्यापति चंद्रवंशी..जाति के आधार पर ना करें मतदान

JEHANABAD: जहानाबाद में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में सभी जिला और प्रखंड के पदाधिकारी शा

जहानाबाद में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक, बोले विद्यापति चंद्रवंशी..जाति के आधार पर ना करें मतदान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में सभी जिला और प्रखंड के पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी इन दिनों निदान यात्रा पर हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमंडलीय स्तर पर जहानाबाद को प्राथमिकता दी गई है। 


यही कारण है कि इस बैठक को जहानाबाद में रखा गया है। कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य एजेंडा यह रहा कि बिहार में जिस तरीके से जात-पात पर राजनीति हो रही है। इससे जनता को कैसे बाहर निकाला जाए। बेहतर भविष्य के लिए जाति देखकर लोग मतदान न करें इस बात को लेकर जहानाबाद में रणनीति बनाई गयी। 


आज की बैठक में निदान यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से कब की जाएगी और इसकी रूपरेखा क्या होगी। इन मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई। इस मौके पर विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि बैठक में हमने यह फैसला लिया है बिहार की आवाम को यह समझाना होगा कि आपके पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण जाति आधारित वोटिंग है और इससे आप बाहर निकलेंगे तभी प्रदेश में चौमुखी विकास संभव होगा। निदान यात्रा के दौरान लोगों को जागरुक किया जाएगा।