ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

जगदानंद के बाद राजद के एक और बडे नेता ने कहा: सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री

PATNA: सीएम की कुर्सी से नीतीश की विदाई और तेजस्वी की ताजपोशी पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद राजद के एक और बड़े नेता का बयान सामने आया है. राजद के एक और

जगदानंद के बाद राजद के एक और बडे नेता ने कहा: सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: सीएम की कुर्सी से नीतीश की विदाई और तेजस्वी की ताजपोशी पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद राजद के एक और बड़े नेता का बयान सामने आया है. राजद के एक और नेता ने कहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को राज्य की कमान सौंप देंगे. आरजेडी और जेडीयू में इस बात पर सहमति बन गई है.


भाई वीरेंद्र का बयान

राजद के प्रवक्ता औऱ विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कहा है तेजस्वी यादव का सीएम बनना तय है. इसके लिए 2025 के विधानसभा का इंतजार नहीं करना होगा. उससे पहले ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभाल लेंगे. भाई वीरेंद्र ने कहा कि इस परिवर्तन के लिए सही समय का इंतजार किया जा रहा है.


एक न्यूज चैनल से बात करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव की ताजपोशी होना तय है. देश में नौजवानों की संख्या ज्यादा है और बिहार में सबसे ज्यादा युवा हैं. सारे युवाओं की पसंद तेजस्वी यादव ही हैं तेजस्वी भविष्य के मुख्यमंत्री हैं इसमें कोई शक नहीं होना चाहिये. राजद इसके लिए सही समय का इंतजार कर रही है. 


नीतीश सौंपेगे तेजस्वी को गद्दी

राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद तेजस्वी की ताजपोशी करेंगे. इसके बाद नीतीश केंद्र की राजनीति करने जायेंगे. राजद नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने के पक्ष में है. राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि इस बात पर जेडीयू और आरजेडी में पहले ही आम सहमति बन चुकी है. जैसे ही सही समय आयेगा, तेजस्वी मुख्यमंत्री बन जायेंगे. 


बता दें कि इससे पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह कह चुके हैं कि 2023 में नीतीश बिहार के सीएम पद की कुर्सी छोड़ेंगे औऱ तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे. जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद जेडीयू सकते में है. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने लालू यादव से फोन पर बात की थी. इसके बाद जगदानंद सिंह ने फिर से बयान दिया. उन्होंने फिर कहा कि नीतीश कुमार का केंद्र की राजनीति में जाना और तेजस्वी का सीएम बनना तय है लेकिन इसके लिए समय तय नहीं हुआ है.