ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

JHARKHAND ELECTION : इस सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे CM सोरेन, पहली लिस्ट में कल्पना समेत 35 उम्मीदवार का नाम शामिल

DESK : झारखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 35 विधानसभा सीटों के लिए प

JHARKHAND ELECTION : इस सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे CM सोरेन, पहली लिस्ट में कल्पना समेत 35 उम्मीदवार का नाम शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : झारखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 35 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। लिस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गाण्डेय सीट से जबकि मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से चुनाव लड़ेंगे।


जानकारी के अनुसार पार्टी ने जिन 35 सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है उनमें से 19 सीटें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग की हैं। इन 19 सीटों में से 14 अजजा प्रत्याशी हैं, वहीं 5 प्रत्याशी अजा वर्ग के हैं। वहीं एक प्रत्याशी मुसलमान भी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में घोषित 35 उम्मीदवारों में से सिर्फ तीन महिलाओं को ही टिकट दिया है। 


वहीं, पार्टी ने पहली लिस्ट में घोषित 35 उम्मीदवारों में से जिन तीन महिलाओं को टिकट एक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मूर्मू सोरेन हैं, दूसरी बेबी देवी हैं जिन्हें डूमरी से टिकट मिला है, वहीं तीसरी महिला उम्मीदवार सबिता महतो हैं, जिन्हें ईचागढ़ से टिकट मिला है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।


मालूम हो कि जान लें कि झारखंड चुनाव के लिए INDI गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूले तय हो गया है। इस बार JMM 40 और कांग्रेस 30 सीटों पर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही हैं। वहीं बाकी अन्य 11 सीटों पर RJD और लेफ्ट पार्टी चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले RJD 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी हैं, तो वहीं बीते दिन कांग्रेस ने भी 21 उम्मीदवारों की अपनी लिस्ट जारी कर दी।


बता दें कि  झारखंड में JMM के नेतृत्व वाले महगठबंधन के लिए सत्ता बचाने की चुनौती है। वहीं, एनडीए गठबंधन भी झारखंड चुनाव के लिए पूरा दमखम लगाता नजर आ रहा है। झारखंड चुनाव के लिए BJP की भी एक लिस्ट आ चुकी है, जिसमें पार्टी ने 66 सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए। तारीखों की करें तो झारखंड में दो फेस में वोटिंग होनी है। झारखंड की 81 सीट पर 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, मतगणना 23 नवंबर को होगी।