ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान

इस बार लालू से लड़ेंगी BJP, बोले सम्राट चौधरी .... नीतीश नहीं हैं कोई फैक्टर, गारंटर को साथ ले जाने से भी नहीं बनेगी बात

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के बाद आज बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए 26 दलों को निमंत्रण दिया गया। इस बैठक की अगुवाई

इस बार लालू से लड़ेंगी BJP, बोले सम्राट चौधरी .... नीतीश नहीं हैं कोई फैक्टर, गारंटर को साथ ले जाने से भी नहीं बनेगी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के बाद आज बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए 26 दलों को निमंत्रण दिया गया। इस बैठक की अगुवाई कांग्रेस की तरफ से इस बार की जा रही है। इसी कड़ी में अब इस बैठक को लेकर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गहरा तंज कसा है। सम्राट ने कहा है कि - लालू नीतीश के गारंटर बने हुए हैं लेकिन उन दोनों से बिहार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।


दरअसल, सम्राट चौधरी से दरिया सवाल किया गया कि आज विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश और लालू एक साथ बेंगलुरु जा रहे हैं। तो इसके जवाब में सम्राट ने कहा कि - गारंटर भी साथ जा रहे हैं। स्वाभाविक है लालू जी के बिना नीतीश जी का क्या रोल है। नीतीश जी अब कहीं की राजनीति के लिए कोई फैक्टर नहीं है। लालू जी थोड़ा असर डालते हैं लेकिन लालू जी से हम लोग लड़ लेंगे ठीक ठाक से लड़ लेंगे आराम से लड़ लेंगे।इसको लेकर कहीं कोई टेंशन नहीं है।


वही,  बिहार से अधिक दलों के एकजुट होने को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि - बेंगलुरु में कितना भी लोग एक हो ले उससे बिहार में क्या फर्क पड़ता है। बिहार में ममता दीदी कितना वोट दिलवा देंगी। नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं है बिहार में इस बार 70-30 की लड़ाई होगी। 30 परसेंट वाला लड़ते रहे जितना उसको लड़ना है।


वहीं, शरद पवार को लेकर सम्राट ने कहा कि शरद पवार महाराष्ट्र के नेता हैं।ये बिहार के नेता थोड़े हैं। ये लोग कितना भी बैठक कर ले कुछ नहीं होने वाला है देश में एक बार फिर से मोदी की सरकार आने वाली है।


इधर, एनडीए की बैठक को लेकर सम्राट ने कहा कि इसके लेकर हमारे सभी सहयोगियों से बातचीत चल रही है। धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट हो रही है कल अच्छे से बैठक होगी और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए पूरी तरह से एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। चिरागण पशुपति पारस को लेकर भी कोई संशय नहीं है इन लोगों से बातचीत चल रही है जल्द ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता