ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar Politics: सहरसा में किशोर कुमार “मुन्ना” का जोरदार स्वागत, प्रशांत किशोर के प्रस्तावित दौरे को लेकर हुई अहम बैठक

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी की राज्य चुनाव अभियान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर कुमार “मुन्ना” के प्रथम बार उनके गृह जिला सहरसा आगमन के अवसर पर आज एक विशेष स्वाग

Bihar Politics
किशोर कुमार “मुन्ना” का भव्य स्वागत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी की राज्य चुनाव अभियान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर कुमार “मुन्ना” के प्रथम बार उनके गृह जिला सहरसा आगमन के अवसर पर आज एक विशेष स्वागत कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला परिषद कार्यालय, डी. बी. रोड, सहरसा में किया गया।


इस बैठक में जिले के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जन सुराज पार्टी सहरसा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य किशोर कुमार “मुन्ना” का स्वागत करना और साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाना रहा, विशेषकर जन सुराज आंदोलन के सूत्रधार प्रशांत किशोर तथा प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा के प्रस्तावित सहरसा दौरे की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में पार्टी की जिला इकाई को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, और जन संवाद अभियानों को तीव्र गति देने के विषय पर भी विमर्श हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जन सुराज आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किशोर कुमार “मुन्ना” ने कहा कि, जन सुराज केवल एक राजनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि बिहार की नई दिशा की जन-आवाज है। हम सब मिलकर एक बेहतर, जागरूक और जवाबदेह शासन की नींव रखेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता